{"_id":"601d9e318ebc3e4c670e883a","slug":"budaun-news-high-speed-car-crushed-workers-sleeping-roadside","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे सो रहे मजदूरों को रौंदा, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे सो रहे मजदूरों को रौंदा, छह घायल
Sat, 06 Feb 2021 01:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, बिसौली
अमर उजाला नेटवर्क, बिसौली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 06 Feb 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : road accident
तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे सो रहे मजदूरों को रौंद दिया। हादसे में आधा दर्जन के करीब लोग घायल हो गए जिनमें गंभीर रूप से घायल एक महिला को बदायूं जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस में कार को अपने कब्जे में ले लिया है। हादसा आसफपुर रोड पर हुआ जहां पूर्व विधायक योगेंद्र कुमार उर्फ कुन्नू बाबू की कोठी के सामने रहने वाले मजदूर झुग्गी झोपड़ी में रहकर जीवन यापन करते हैं। शुक्रवार को रात्रि लगभग सवा 11 बजे एक तेज रफ्तार कार ने झुग्गियों के बाहर सो रहे मजदूरों को रौंद दिया।
विज्ञापन
हादसे में सावित्री पत्नी राजवीर समेत अर्जुन, सुमित, टीना, गुड़िया, नरेन्द्र गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे के बाद मौका पाकर कार चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर चौकी इंचार्ज धनंजय पांडे दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आनन-फानन में घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया।
विज्ञापन
जहां सावित्री को गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि कार का चालक मौके से भाग गया है, उसे तलाश किया जा रहा है। घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है।