फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Budaun family denies to accept love marriage girl swallows poison her boyfriend hang himself to death

लव मैरिज का दर्दनाक अंत: भाई ने मानने से किया इनकार तो बहन ने खाया जहर, फंदे पर झूल गया साला

Wed, 13 Apr 2022 05:26 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 13 Apr 2022 05:26 PM IST
सार

परिवार ने मंगलवार को ही युवती का रिश्ता दूसरी जगह तय करके उसकी गोद भराई करा दी थी। एसपी सिटी ने बताया कि दोनों प्रेम विवाह कर चुके थे और परिवार की रजामंदी से शादी करना चाहते थे।

विज्ञापन
Budaun family denies to accept love marriage girl swallows poison her boyfriend hang himself to death
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एक गांव में बहन के घर रह रहे एक युवक ने मंगलवार रात फंदे पर लटककर जान दे दी। वह मूसाझाग थाना क्षेत्र का निवासी था। वह दो दिन पहले ही यहां आया था। इससे पहले बहन की ननद ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की।

विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि दोनों का प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ दिनों पहले दोनों घर से चले गए थे, पर पांच दिन बाद लौट आए। इन दोनों ने प्रेमविवाह का दावा किया था और परिवार से जिद कर रहे थे कि उनकी वैध तरीके से शादी करा दी जाए।
विज्ञापन


युवती का भाई इस बात को तैयार नहीं था कि उसके साले से बहन की शादी हो। इसी वजह से युवती ने जान देने की कोशिश की और युवक ने जान दे दी। परिवार ने मंगलवार को ही युवती का रिश्ता दूसरी जगह तय करके उसकी गोद भराई करा दी थी। एसपी सिटी ने बताया कि दोनों प्रेम विवाह कर चुके थे और परिवार की रजामंदी से शादी करना चाहते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed