फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Budaun Crime News People of other community beat up youth in Bisauli

Budaun: दूसरे समुदाय के लोगों ने युवक के साथ की मारपीट, कैंची मारकर किया घायल

Mon, 18 Jul 2022 01:11 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 18 Jul 2022 01:11 AM IST
सार

जानकारी के मुताबिक, मोहित कुमार बंदरों को चने खिला रहा था। इसी बात को लेकर आरोपी जुबैर, इमरान, रिजवान और बिल्ला ने उसके साथ गाली गलौज कर दी। उसके साथ मारपीट की और उसको कैंची मारकर घायल कर दिया।

विज्ञापन
Budaun Crime News People of other community beat up youth in Bisauli
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

बिसौली के फैजगंज बेहटा थान क्षेत्र के कस्बा मुड़िया धुरेकी में शनिवार रात दो समुदाय के युवकों में मारपीट हो गई। आरोप है कि रात के वक्त एक समुदाय के युवक बंदरों को मार रहे थे। इसी दौरान उधर से गुजर रहे मोहित ने इसका विरोध किया। जिस पर आरोपी युवकों ने उसे घेर लिया। उसके साथ मारपीट कर दी। उसको कैंची मारकर घायल कर दिया। उसे बचाने आए दो और युवकों को पीटा। सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई लेकिन तब तक आरोपी वहां से भाग गए। पुलिस घायल युवक को थाने ले गई। उसका मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। युवक ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात मुड़िया धुरेकी कस्बे में दो समुदायों के पक्षों के बीच विवाद हो गया था। बताते हैं कि कस्बा निवासी मोहित कुमार बंदरों को चने खिला रहा था। इसी बात को लेकर आरोपी जुबैर, इमरान, रिजवान और बिल्ला ने उसके साथ गाली गलौज कर दी। उसके साथ मारपीट की और उसके चाकू मार दिया। इससे कस्बे में सांप्रदायिक तनाव जैसे हालात हो गए। दोनों पक्षों के लोग एकत्र हो गए। सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन


पुलिस घायल मोहित को थाने ले गई। जहां मोहित ने तहरीर देकर बताया कि वह घर के दरवाजे पर बैठा था, तभी आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया और कांवड़ उठाने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई लेकिन इस तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की। इस पर उसने दूसरी तहरीर दी। उसमें धार्मिक टिप्पणी करने की बात लिखी गई। फिर भी पुलिस ने इस पर रिपोर्ट नहीं लिखी। बताते हैं कि पुलिस ने तीसरी तहरीर खुद बोलकर लिखाई। उसमें धर्म या कांवड़ से जुड़ी कोई लाइन ही नहीं लिखी गई। केवल पुलिस ने मारपीट, गालीगलौज, चोट पहुंचाने के आरोप में चारों आरोपियों पर मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहित की ओर से दी गई तीनों तहरीर वायरल हो रही हैं। इससे पुलिस की फजीहत हो रही है तो वहीं यह माना जा रहा है कि पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई करने की बजाय घटना को दबाने की कोशिश कर रही है। इसके अलावा शनिवार को कैंची मारने की बात की जा रही थी, जबकि रविवार को चाकू मारने की बात है।

तमंचा लहराते इमरान का फेसबुक पर वीडियो वायरल
मुड़िया धुरेकी के मोहित पर हमला करने वाले इमरान का फेसबुक पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। उसमें आरोपी युवक तमंचा का प्रदर्शन करते दिखाई दे रहा है। वह जिस तरह हरकत करता दिखाई दे रहा है। उससे लग रहा है कि वह किसी को इशारे में चेतावनी दे रहा है। थाना पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई करने का दावा किया है।

तहरीर बदलवाने का आरोप गलत है। वादी ने जो तहरीर दी है। उसी के आधार पर एफआईआर लिखी गई है। वादी ने बयान भी दिया है कि उसने कोई और तहरीर नहीं दी है। उसने वीडियो में अपना बयान दिया है। तहरीर बदलवाने की बात अफवाह है। - ओजस्वी चावला, सीओ बिसौली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed