फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Budaun City on the Path to Becoming a Smart City Basic Amenities Set to Transform Soon

Budaun News: 'स्मार्ट सिटी' बनने की राह पर बदायूं, जल्द बदलेंगी बुनियादी सुविधाएं

Wed, 25 Mar 2026 12:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Wed, 25 Mar 2026 12:33 AM IST
सार

प्रदेश सरकार ने नगर निकायों को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। सूची में बदायूं शहर भी शामिल है। इस योजना से पांच वर्षों में शहर की तस्वीर बदलने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
Budaun City on the Path to Becoming a Smart City Basic Amenities Set to Transform Soon
शहर के मुख्य बाजार में लगा जाम। संवाद

विस्तार

प्रदेश सरकार ने बदायूं शहर सहित प्रदेश के 58 नगर निकायों को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस योजना के लागू होने के बाद आने वाले पांच वर्षों में शहर की तस्वीर बदलने की उम्मीद है। स्मार्ट सिटी योजना के तहत नगर पालिका क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया जाएगा। इसमें जल निकासी, सड़क, रोशनी और पार्किंग समेत सभी चीजों में सुधार होगा।

विज्ञापन


शहर की प्रमुख और आंतरिक सड़कों को सीसी सड़क में बदला जाएगा। वहीं नालियों का निर्माण और सुधार भी किया जाएगा, ताकि जलभराव की समस्या से निजात मिल सके। मलिन बस्तियों के विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। इन क्षेत्रों में सड़क, नाली और प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा। इसके अलावा शहर के प्रमुख चौराहों का सुंदरीकरण कर उन्हें आकर्षक बनाया जाएगा। 
विज्ञापन


स्मार्ट पार्किंग और वेंडिंग जोन विकसित किए जाएंगे, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारु हो सके और रेहड़ी-पटरी वालों को भी व्यवस्थित स्थान मिल सके। योजना के तहत सामाजिक और डिजिटल सुविधाओं का भी विस्तार किया जाएगा। शहर में डिजिटल लाइब्रेरी, खेल सुविधाएं और आधुनिक सार्वजनिक स्थल विकसित किए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को भी स्मार्ट तकनीक से मजबूत किया जाएगा। पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए हरित विकास पर भी जोर रहेगा। इसके तहत नए पार्कों का निर्माण, शहरी वानिकी को बढ़ावा, पौधशालाओं की स्थापना और हरित क्षेत्रों का विस्तार किया जाएगा। साथ ही कचरा प्रबंधन की आधुनिक व्यवस्था लागू की जाएगी। इसके अलावा जल स्रोतों के जीर्णोद्धार, संरक्षण और नवीनीकरण का कार्य भी किया जाएगा। हरित शवदाह गृह और पशु शवदाह गृह जैसी सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। 

इन सुविधाओं पर रहेगा विशेष फोकस
स्मार्ट सिटी योजना में कई अहम सुविधाओं को प्राथमिकता दी गई है। इसमें हर घर तक जल संयोजन पहुंचाना, पक्की सीसी सड़कें और नालियों का निर्माण, स्मार्ट पार्किंग व्यवस्था, वेंडिंग जोन, डिजिटल लाइब्रेरी और खेल मैदान विकसित करना शामिल है।  

ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था होगी दुरुस्त
शहर में बढ़ती भीड़ और जाम की समस्या को देखते हुए स्मार्ट पार्किंग और व्यवस्थित वेंडिंग जोन बनाए जाएंगे। इससे सड़क किनारे अवैध पार्किंग कम होगी और यातायात व्यवस्था सुचारु बनेगी। व्यापारियों और आम लोगों दोनों को इससे सुविधा मिलेगी।

मलिन बस्तियों के विकास से बदलेगी तस्वीर
योजना के तहत मलिन बस्तियों के विकास को खास प्राथमिकता दी गई है। इन क्षेत्रों में सड़क, नाली और स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। इससे वहां रहने वाले लोगों को बेहतर जीवन स्थितियां मिलेंगी और शहर का समग्र विकास संतुलित तरीके से हो सकेगा।

यह है स्मार्ट सिटी योजना 
स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहरों को आधुनिक तकनीक और मजबूत बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाता है। इसका उद्देश्य लोगों को बेहतर जीवन स्तर देना है। इस योजना में सड़क, जल आपूर्ति, सीवर, स्ट्रीट लाइट, पार्किंग, डिजिटल सेवाएं और सुरक्षा जैसी सुविधाओं को स्मार्ट तरीके से विकसित किया जाता है। बदायूं में यह योजना लागू होने से शहर की व्यवस्थाएं व्यवस्थित होंगी और लोगों को रोजमर्रा की समस्याओं से राहत मिलेगी।

पांच साल में चरणबद्ध तरीके से होगा विकास
इस योजना के तहत विकास कार्य एक साथ नहीं, बल्कि चरणबद्ध तरीके से पूरे किए जाएंगे। पहले चरण में बुनियादी सुविधाओं जैसे सड़क, नाली और पानी पर काम होगा। इसके बाद डिजिटल सुविधाएं, सौंदर्यीकरण और पर्यावरण से जुड़े प्रोजेक्ट पूरे किए जाएंगे। प्रशासन का लक्ष्य है कि पांच वर्षों के भीतर शहर को एक आधुनिक और सुव्यवस्थित शहर के रूप में विकसित किया जाए।

नगर पालिका परिषद के ईओ विनय कुमार मणि त्रिपाठी ने बताया कि शासन की ओर से नवयुग पालिका योजना में बदायूं को शामिल किया गया है। इसमें शहर स्मार्ट सिटी में बदला जाएगा। इसको लेकर शासन की ओर से जो जरूरी दिशा-निर्देश दिए हैं। उनके अनुसार काम किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed