फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Budaun City divided into seven zones for security arrangements on Holi

Budaun News: होली पर सुरक्षा को लेकर सात जोन में बांटा शहर, नो एंट्री भी रहेगी लागू

Sat, 04 Mar 2023 03:44 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 04 Mar 2023 03:44 PM IST
सार

होली के बाजारों को जाम से मुक्त कराने के लिए वाहनों की नो एंट्री रहेगी। प्रमुख बाजारों में ई-रिक्शा तक को नहीं घुसने दिया जाएगा। पांच मार्च से होली तक बाजारों में वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। 

विज्ञापन
Budaun City divided into seven zones for security arrangements on Holi
पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं में होली पर व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। संवेदनशील, अतिसंवेदनशील स्थानों पर होलिका दहन के दिन पुलिस का पहरा रहेगा। इससे पहले बाजारों में जाम से निपटने के लिए नो एंट्री प्रभावी की जाएगी।

विज्ञापन


होली की तैयारियां सभी विभाग कर चुके हैं। आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान शुरू किया है तो खाद्य सुरक्षा विभाग भी रोजाना मिलावटखोरी रोकने के लिए छापे मार रहा है। शांति-व्यवस्था कायम रखने के लिए शहर को सात जोन में बांटा गया है। हर जोन में मजिस्ट्रेट तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा जो स्थान संवेदनशील, अतिसंवेदनशील हैं, वहां विशेष निगरानी की जाएगी। होलिका दहन पुलिस की निगरानी में ही होगा।

विज्ञापन

इन स्थानों पर रहेगी विशेष निगरानी

शहर में होली का त्योहार शांतिपूर्ण निपटाने के लिए सभी स्थानों को चिह्नित किया गया है। इसमें शहर के मोहल्ला कबूलपुरा, सोथा, लालपुल, खंडसारी, नई सराय, शहबाजपुर मोहल्ले में विशेष निगरानी रहेगी। यहां पर जोन मजिस्ट्रेट के साथ-साथ उनके सहयोगी सेक्टर मजिस्ट्रेट भी तैनात रहेंगे। ऐसे में अगर कोई खुराफात करता है तो उसको तुरंत गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार से बाजारों में वाहनों की होगी नो एंट्री

होली के बाजारों को जाम से मुक्त कराने के लिए वाहनों की नो एंट्री रहेगी। प्रमुख बाजारों में ई-रिक्शा तक को नहीं घुसने दिया जाएगा। पांच मार्च से होली तक बाजारों में वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। इसके लिए सभी चौराहों पर पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। शहर में टिकटगंज चौराहे से ही वाहनों की नो एंट्री होगी। 

पीड़िता की जुबानी: मुफ्ती ने दी धमकी- 'जब पूरा देश मेरा विरोध कर रहा था, तब नहीं दबा, तुम जैसी लड़की मेरा...'

घंटाघर से छह सड़का की ओर आने वाले वाहनों को घंटाघर पर ही रोक दिया जाएगा। घंटाघर पर बनी पार्किंग में ही यह वाहन खड़े कराए जाएंगे। इधर, जालंधरी सराय चौराहे से ही वाहनों को अंदर नहीं जाने दिया जाएगा। इसी तरह सुभाष चौक से सराफा बाजार और बड़े बाजार के लिए वाहनों को नहीं जाने दिया जाएगा।

होली पर पूरे दिन होगी पानी की सप्लाई

होली को लेकर नगर पालिका प्रशासन ने भी तैयारी कर ली है। इसके लिए शुक्रवार से ही नियमित सफाई अभियान शुरू कराया गया है। ईओ डॉ. दीप कुमार ने बताया कि होली पर पूरे दिन पानी की सप्लाई चालू रहेगी। होली से पहले ही जहां पर जलभराव की स्थिति है वहां से जलभराव दूर कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed