फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   btc

बीटीसी अभ्यर्थियों का डायट में काटा हंगामा

Fri, 11 Sep 2015 08:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं Updated Fri, 11 Sep 2015 08:20 PM IST
विज्ञापन
btc
दो दिन पहले शासन स्तर से बीटीसी प्रवेश के लिए मेरिट सूची जारंी की गई है। पहले सूची जिला स्तर की जारी की गई थी, जिसका कट ऑफ मैरिट लगभग 180 रहा। एक दिन के बाद ही सूची प्रदेश स्तर की जारी कर दी गई। उसका कट ऑफ मेरिट 250 के लगभग रहा। पहली बार जारी सूची के आधार पर प्रदेश के गोरखपुर, प्रतापगढ़, कुशीनगर, इलाहाबाद, गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बांदा, उन्नाव आदि जिलों के तमाम अभ्यर्थी शुक्रवार को सुबह ही काउंसिलिंग के लिए डायट कार्यालय पहुंच गए। भारी संख्या में अभ्यर्थियों के होने के कारण अव्यवस्था भी फैली रही।
विज्ञापन

सुबह करीब 8.30 एनआईसी से प्रदेश स्तर की संशोधित मेरिट सूची अपलोड कर दी गई। उसकी जानकारी होते ही अभ्यर्थियों में आक्रोश फैल गया। दूरदराज से आए अभ्यर्थियों ने हंगामा शुरू कर दिया। इस बीच अभ्यर्थियों ने डायट प्राचार्य राजीव कुमार दिवाकर को घेर लिया। डायट प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका कहना था कि डायट प्रशासन ने जानकर अभ्यर्थियों को परेशान किया है। लिहाजा, वह काउंसिलिंग कराकर ही रहेंगे। डायट प्राचार्य ने आश्वासन दिया कि उनकी भी काउंसिलिंग कराई जाएगी। इस पर काफी देर बाद माहौल शांत हुआ।
विज्ञापन


शासनादेश के तहत अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग कराई जा रही है। पहले जो कट ऑफ मैरिट जारी हुई थी उसे संशोधित कर दूसरी जारी की गई है।
राजीव कुमार दिवाकर, प्राचार्य डायट बदायूं

 पावना बिल कराएं उपलब्ध
बदायूं। डीआईओएस वीना यादव ने जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को बोर्ड परीक्षा 2015 के कक्ष निरीक्षक के पावना बिल तत्काल उनके कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। अन्यथा यह माना जाएगा कि कोई भी पावना बिल अवशेष नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed