{"_id":"604674018ebc3e15042a280b","slug":"bsnl-s-fiber-cable-cut-broadband-and-landline-stalled-badaun-news-bly439901116","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएनएल की फाइबर केबल कटी, ब्राडबैंड और लैंडलाइन ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएनएल की फाइबर केबल कटी, ब्राडबैंड और लैंडलाइन ठप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। बीएसएनएल की फाइबर केबल कटने के कारण सोमवार को जिले में बीएसएनएल की ब्राडबैंड और लैंडलाइन सेवाएं ठप हो गईं। देर शाम तक तकनीकी टीम केबल ठीक करने में जुटी रहीं। अधिकारियों का कहना है कि सेवाएं बहाल करने की पूरी कोशिश की जा रही है। इसमें कुछ समय लग सकता है। ऐसे में उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
शहर में लावेला चौक, इंदिरा चौक समेत कई स्थानों पर पावर कॉरपोरेशन अंडरग्राउंड लाइनों की मरम्मत करने के साथ लाइनों को शिफ्ट करने का काम भी कर रहा है। स्टेशन रोड पर इंदिरा चौक से दिनेश चौक तक बीच में डिवाइडर पर खंभे लगाए जा रहे हैं, इस कारण किनारे पर लगे पोल को बीच में शिफ्ट किया जा रहा है। रविवार को लाइनों को शिफ्ट किए जाने के दौरान करीब सात घंटे तक शहर में बिजली सप्लाई बंद रही थी। सोमवार को भी लाइन शिफ्ट करने का काम किया गया। इस दौरान इंदिरा चौक के पास बीएसएनएल की खंभों से होकर जा रही फाइबर लाइन कट गई। इससे आसपास के इलाकों की बीएसएनएल की ब्राडबैंड और लैंडलाइन सेवाएं ठप हो गईं। लोगों को जब इस बारे में पता लगा तो अधिकारियों को बताया गया। इसके बाद तकनीकी टीम को मौके पर भेजा गया। तकनीकी टीम सोमवार को देर शाम तक लाइन में आई खराबी को दूर करने में जुटी रही लेकिन खराबी को दुरुस्त नहीं किया जा सका। एजीएम आरएस यादव ने बताया कि इंदिरा चौक पर केबिल को नुकसान पहुंचने के कारण सेवाएं प्रभावित हुई हैं। तकनीकी टीम खराबी को दूर करने में लगी हुई है। जल्द ही सेवाओं को बहाल कर दिया जाएगा।
एयरटेल फाइबर की लाइन को भी पहुंचा नुकसान
शहर में बीएसएनएल फाइबर के साथ एयरटेल फाइबर की भी लाइन है। तमाम उपभोक्ताओं ने इसका कनेक्शन भी ले रखा है। इंदिरा चौक से दिनेश चौक तक के क्षेत्र में लाइन शिफ्टिंग के दौरान एयरटेल फाइबर की केबल को भी नुकसान पहुंचा और आसपास के इलाकों के नेट ठप हो गए। चूंकि एयरटेल ने अभी लैंडलाइन सेवा शुरू नहीं की है, इसलिए उस पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। हालांकि एयरटेल से जुड़े लोग शाम तक उनकी सेवा सुचारु होने का दावा कर रहे थे।