फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   BSF Jawan built a house, Pradhan is not giving way

Budaun News: बीएसएफ जवान ने बनवाया मकान, रास्ता नहीं दे रहे प्रधान

Sat, 30 Aug 2025 01:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
BSF Jawan built a house, Pradhan is not giving way
म्याऊं। विकास खंड की ग्राम पंचायत मरौरी के मथना मजरे में रास्ते के विवाद ने तूल पकड़ लिया है। बीएसएफ जवान महेन्द्रपाल सिंह ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान उसका रास्ता रोक रहे हैं। उन्होंने बीडीओ से शिकायती कर समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

बीएसएफ जवान महेन्द्रपाल सिंह बताया कि वह मकान और पशुशाला बनवा रहे हैं। निर्माणाधीन मकान और गांव की सीसी रोड के बीच लगभग 60 फीट बंजर भूमि पड़ी है। आरोप है कि ग्राम प्रधान इस बंजर भूमि पर बरातघर का निर्माण कार्य करा रहे हैं, इससे उनके मकान का रास्ता बंद हो जाएगा। उनके पास अपने घर तक पहुंचने के लिए कोई मार्ग नहीं है। उन्होंने बंजर भूमि से 20 फुट का रास्ता मांगा है। बीएसएफ जवान ने चेतावनी दी है कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिला तो वह कोर्ट जाएंगे। ग्राम प्रधान आदेश कुमार शास्त्री का कहना है कि महेन्द्रपाल सिंह के लिए तालाब के किनारे से 24 फुट चौड़ा रास्ता छोड़ा गया है। उसमें आठ फुट का हिस्सा तालाब की ओर पटला बनाकर निकाला गया है और शेष 16 फुट रास्ता इनके निकास के रूप में बचता है। फिर भी महेन्द्रपाल सिंह ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

----
- रास्ते को लेकर शिकायती पत्र मिला है। मामला एसडीएम स्तर का है, इसलिए शिकायतकर्ता को तहसील जाकर औपचारिक शिकायत दर्ज करानी होगी। - डॉ. मनीष सिंह, बीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed