फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Brother was giving examination in place of student in degree college

डिग्री कॉलेज में छात्र के स्थान पर परीक्षा दे रहा था भाई, दोनों के खिलाफ एफआईआर

Mon, 01 Aug 2022 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Brother was giving examination in place of student in degree college
बदायूं। बिसौली के दमयंती राज आनंद महाविद्यालय में छात्र के स्थान पर परीक्षा देते पकड़े गए उसके भाई के मामले में पुलिस ने दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोपी युवक ने मौके पर कबूल किया था कि उसका भाई बीमार था, इसलिए वह परीक्षा देने आ गया। महाविद्यालय ने इसकी रिपोर्ट बनाकर विश्वविद्यालय को सौंपी है।
विज्ञापन

वाकया 29 जुलाई का है। उस दिन बिसौली के दमयंती राज आनंद महाविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष अर्थशास्त्र प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा द्वितीय पाली में था। 11 बजे से परीक्षा शुरू हुई थी, सभी छात्र अपने कक्ष में बैठकर परीक्षा दे रहे थे। इसी दौरान कॉलेज के सचल दल ने छात्रों की चेकिंग शुरू कर दी। केंद्र व्यवस्थापक डॉ. राजेश कुमार के मुताबिक एक कक्ष में परीक्षा दे रहा युवक बार-बार कक्ष निरीक्षक की ओर देख रहा था। वह कुछ डरा हुआ लग रहा था। तभी कक्ष निरीक्षक ने आकर उसकी तलाशी ली। तब तक सचल दल भी कमरे में पहुंच गया। उसका प्रवेश पत्र चेक किया गया तो उस पर फोटो दूसरा निकला। इससे युवक से सख्ती से पूछताछ की गई। युवक ने बताया कि उसका भाई मुनीश निवासी मुड़ियाधुरेकी बीमार है। वह परीक्षा देने नहीं आ सका। इसलिए वह उसके बदले परीक्षा देने आ गया। उसका नाम श्रीपाल है और वह मुनीश का सगा भाई है। यह सुनकर कक्ष निरीक्षक और सचल दल के प्रवक्ताओं ने तुरंत पुलिस बुला ली। युवक को उसी समय पुलिस के हवाले कर दिया गया था। बाद में केंद्र व्यवस्थापक डॉ. राजेश ने दोनों भाइयों के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। इस पर पुलिस ने छात्र और उसके भाई के खिलाफ धोखाधड़ी के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

29 जुलाई को कॉलेज में एक युवक पकड़ा गया था। वह अपने भाई के स्थान पर परीक्षा देने आया था। कक्ष निरीक्षक और सचल दल ने उसके हावभाव देखकर चेक किया। तब वह छात्र का भाई निकला। इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी थी। इस मामले में छात्र की रिपोर्ट बनाकर विवि को भेजी गई है। - डॉ. राजेश कुमार, केंद्र व्यवस्थापक, दमयंती राज आनंद राजकीय महाविद्यालय बिसौली
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed