फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Brother-in-law physically abused woman after husband death in budaun

Budaun News: पति की मौत के बाद देवर ने लूटी विधवा की आबरू, सास बोली- तुम्हारी शादी करा देंगे

Mon, 16 Oct 2023 04:21 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 16 Oct 2023 04:21 PM IST
सार

बदायूं में एक महिला ने अपने देवर खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सास को भी नामजद किया है। उसका आरोप है कि पति की मौत के बाद देवर ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। सास भी दोनों की शादी कराने की बात कहती थी। बाद में शादी से इनकार कर दिया। 

विज्ञापन
Brother-in-law physically abused woman after husband death in budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला के पति की मौत हो चुकी है। उसका आरोप है कि देवर ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित ने देवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। उसने अपनी सास को भी नामजद कराया है। 

विज्ञापन


महिला का कहना है कि पांच साल पहले उसके पति की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इसके कुछ दिन बाद उसके ससुर की भी मौत हो गई। ससुर सरकारी नौकरी में थे। उनके फंड का 20 लाख रुपये मिले थे। मृतक आश्रित कोटे पर देवर को नौकरी मिल गई थी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP: पुलिसकर्मियों ने दूल्हे को सिपाही बताकर कराई शादी, महिला ने डीजीपी से लगाई गुहार, तब दर्ज हुई रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

देवर ने कई बार किया दुष्कर्म 
महिला के मुताबिक उसकी सास ने कहा था कि वह देवर को नौकरी दिलवाने में अपनी अनुमति दे दे। इससे उसने अनुमति दे दी। आरोपी देवर उसे शादी का झांसा देता रहा। कई बार उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में सास ने कहा था कि उसकी शादी देवर से करवा देंगी। इसके लिए वह भी तैयार हो गई। 

आरोप है कि बाद में देवर ने शादी से इनकार कर दिया। उसके बच्चों को भी कुछ नहीं दिया। अब उसकी सास उसके ही खिलाफ शिकायत कर रही है। महिला ने अपने देवर और सास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed