फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Brother-in-law murdered the BJP leader police solved this case in budaun

Budaun News: भाजपा नेता की हत्या में सनसनीखेज खुलासा, पत्नी का भाई निकला कातिल, इस बात पर ली थी जान

Mon, 04 Aug 2025 04:54 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 04 Aug 2025 04:54 PM IST
सार

बिनावर क्षेत्र में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सुरेश चंद्र गुप्ता की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने भाजपा नेता के साले धर्मेंद्र गुप्ता को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक धर्मेंद्र ने लकड़ी से प्रहार कर भाजपा नेता की हत्या की थी। जमीन विवाद में भतीजे का साथ देने पर भाजपा नेता आरोपी से खफा थे। इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। 

विज्ञापन
Brother-in-law murdered the BJP leader police solved this case in budaun
भाजपा नेता सुरेश चंद्र गुप्ता का फाइल फोटो, आरोपी धर्मेंद्र गुप्ता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदायूं के बिनावर थाना क्षेत्र में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सुरेश चंद्र गुप्ता की हत्या किसी और नहीं बल्कि उनके साले धर्मेंद्र गुप्ता ने की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तारी के बाद सोमवार को हत्याकांड में यह खुलासा किया। पुलिस जांच के मुताबिक हत्या की वजह जमीन की रंजिश है। पुलिस हत्याकांड में अन्य लोगों की संलिप्तता की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


बिनावर थाना क्षेत्र के गांव विजयनगला निवासी सुरेश चंद्र गुप्ता (58 वर्ष) पुत्र विष्णुलाल गुप्ता भाजपा मंडल उपाध्यक्ष थे। इससे पहले वह भाकियू के महासचिव थे। उनका छोटा बेटा राहुल गांव के ओवरहेड टैंक पर चौकीदार है। वह 29 जुलाई की शाम पत्नी ममता को दवा दिलाने दिल्ली गया था। इस वजह रात 11 बजे सुरेश चंद्र ओवरहेड टैंक परिसर में सोने के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन


वह ओवरहेड टैंक के गेट का ताला खोलकर अंदर जाते, इससे पहले ही गेट पर उनकी हत्या कर दी गई। 30 जुलाई की सुबह उनका खून से लथपथ शव मिला था। पत्नी शशिबाला ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया। परिजन शुरुआत से किसी पर हत्या की आशंका नहीं जता रहे थे। इस वजह से पुलिस को हत्या की मुख्य वजह तक पहुंचने के लिए काफी मश्क्कत करनी पड़ी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: नेपाली युवती को खंभे से बांध पीटने के आरोपी बोले- गलती हो गई; चोर समझ पकड़ा फिर पार कर दी थीं हदें

पुलिस ने हत्याकांड की जांच कई बिंदुओं पर की। जिसमें पुलिस ने जमीन के बंटवारे को अहम कड़ी मानकर तफ्तीश शुरू की। पुलिस ने सुरेश गुप्ता के साले धर्मेंद्र गुप्ता को उठाकर कड़ी पूछताछ की। जिससे वह टूट गया और उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली। एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।  

भतीजे का साथ देने से खफा थे भाजपा नेता
भाजपा नेता सुरेश चंद्र गुप्ता मूल रूप से बिनावर के गांव सिकरोड़ी के थे। उनके बड़े भाई राजेंद्र के बेटे अजय ने अपने दादा विष्णु गुप्ता को बहला फुसलाकर का करीब एक बीघा आरा मशीन वाले प्लॉट का बैनामा अपने नाम करा लिया था। जिसमें अजय का साथ चोरी छिपे धर्मेंद्र गुप्ता ने दिया था। इसी से सुरेश गुप्ता धर्मेंद्र से खफा थे।

लकड़ी से किए थे ताबड़तोड़ प्रहार 
पुलिस के मुताबिक आरोपी ने बताया कि सुरेश चंद्र गुप्ता रात करीब 11 बजे घर से ओवरहेड टैंक पर जाने के लिए निकले थे, लेकिन वह अपने छोटे भाई की चाय की दुकान पर जाकर बैठ गए। वह वहां करीब 20 मिनट बैठने के बाद ओवरहेड टैंक पर जाने लगे। जहां धर्मेंद्र गुप्ता रास्ते में मिल गया। दोनों लोग बातचीत करते हुए जा रहे थे। 

इसी बीच सुरेश चंद्र गुप्ता ने उससे कहा कि तुमने अजय का साथ देकर अच्छा नहीं किया। इसी बात पर दोनों के बीच का कहासुनी शुरू होने के बाद गाली गलौज हो गई। सुरेश चंद्र गुप्ता ने डंडे को धर्मेंद्र के पेट में रख दिया था। जिससे वह एकदम भड़क गया और उसने लकड़ी उठाकर सुरेश गुप्ता पर ताबड़तोड़ कई प्रहार कर दिए। 

इससे उनकी मौत हो गई। इसके बाद वह घर चला गया, लेकिन रातभर सो नहीं सका। वह तड़के करीब चार बजे फिर से ओवरहेड टैंक के पास गया। जहां उसे सुरेश गुप्ता मृत हालत में पड़े थे। इसके बाद वह घर आ गया और परिजनों को जानकारी होने का इंतजार करता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed