फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Broke brother's mobile phone after an argument, then broke his head.

Budaun News: कहासुनी पर भाई को मोबाइल तोड़ा, फिर सिर फोड़ा

Sat, 07 Feb 2026 12:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sat, 07 Feb 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Broke brother's mobile phone after an argument, then broke his head.
उझानी। मकान के बंटवारे को लेकर कहासुनी के बाद युवक ने अपने छोटे भाई का मोबाइल फोन तोड़ दिया। उसका सिर भी फोड़ दिया गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायल का मेडिकल कराया है। भाइयों के बीच विवाद को लेकर मारपीट की घटना दो दिन पहले की है। गौतमपुरी मोहल्ला निवासी धर्मेंद्र पुत्र जवाहरलाल ने बृहस्पतिवार शाम कोतवाली पुलिस से शिकायत की। बताया कि मकान के बंटवारे को लेकर उनके बड़े भाई सुरेंद्र से कहासुनी हो गई। इसके बाद सुरेंद्र ने उनका मोबाइल फोन छीनकर फर्श पर फेंक दिया। मोबाइल चकनाचूर हो गया। इसका विरोध करने पर धर्मेंद्र के सिर में डंडा मार दिया गया। डंडे लगने से लहूलुहान धर्मेंद्र को परिवार के लोगों ने ही बचाया। आरोप है कि धर्मेंद्र की लात- घूंसों से पिटाई भी की गई। पुलिस ने सुरेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed