फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   BROAD GAUGE not Dudin The train movement

ब्राडगेज पर नहीं दौड़ीं ट्रेन तो आंदोलन

Mon, 25 May 2015 07:19 PM IST
Ujani
Ujani Updated Mon, 25 May 2015 07:19 PM IST
विज्ञापन

भाजपा युवा मोर्चा की बैठक में ब्राडगेज लाइन पर ट्रेन जल्द न चलने की स्थिति में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करने को रणनीति बनाई गई। निर्णय लिया गया कि 27 मई को पहले बरेली जाकर डीआरएम को एक ज्ञापन दिया जाएगा ।

विज्ञापन

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष संजीव गुप्ता को कार्यक्रम संयोजक बनाया गया है। जिला महामंत्री संजय यादव के आवास पर हुई बैठक में जिलाध्यक्ष कुलदीप वार्ष्णेय ने कहा कि अयोध्या में हुई प्रदेश कार्यसमिति बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे गए। 2017 में अधिक से अधिक  युवाओं को चुनाव लड़ाने की मांग भी जोर शोर से उठी। वार्ष्णेय ने कहा कि युवा जनसमस्याओं को उठाकर आम आदमी आवाज बनने का काम करें। पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रजपाल शाक्य ने कहा कि युवा भाजपा की शक्ति है। युवाओं को भाजपा की उन्नति के लिए आगे आना होगा। जिला महामंत्री संजय यादव ने उझानी ग्रामीण मंडल में अमित कुमार सिंह को अध्यक्ष बनाने की घोषणा की। बैठक में संजीव गुप्ता, रवि सोलंकी, विशाल माहेश्वरी, राहुल, शिवम, सुरेंद्र शर्मा, अजय प्रताप सिंह, नरेश गुर्जर, सुधीर श्रीवास्तव, अविकाश तोमर, गिरीश राजपूत, राजाराम सागर, पंकज, संजीव बजाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


सम्मानित किया
बदायूं। महाराणा प्रताप जयंती समारोह में सहयोगियों को सम्मानित किया गया। मोहल्ला शिवपुरम में महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट की ओर से आयोजित कार्यक्रम में राजकीय इंटर कॉलेज से रिटायर्ड शिक्षक प्रताप सिंह ने कहा कि क्षत्रिय समाज को सर्वसमाज के प्रबुद्ध लोगों को साथ लेकर कार्य करना चाहिए। हरिप्रताप सिंह राठौर ने कहा कि ट्रस्ट की अगली योजना के अंतर्गत बहुउद्देश्यीय भवन का निर्माण किया जाना है। इसकी जल्द योजना बनाई जाएगी। डॉ. सुशील कुमार सिंह ने भी विचार रखे। इसके उपरांत समारोह में उपस्थित बुजुर्गों का सम्मान किया गया तथा सर्वसमाज में से उपस्थित नवनीत गुप्ता, राजीव राज, षट्वदन शंखधार को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों का भी सम्मान किया गया। विपिन कुमार, टीकम सिंह, अमित प्रताप सिंह, ओमप्रकाश सिंह, देवी सिंह, राजेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, महीपाल, विनय कुमार, करुणेश कुमार, विजय पाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed