UP: भतीजी की शादी में चाचा ने दी जान, पत्नी की इस बात से आहत होकर फंदे से लटका; मातम में बदलीं खुशियां
बदायूं के बिसौली में एक ग्रामीण ने अपनी भतीजी की शादी के समय आत्महत्या कर ली। वह अपनी पत्नी के शादी में शामिल न होने से आहत था। उसकी मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं के बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव अजनावर निवासी धर्मेंद्र (45 वर्ष) का शव उसके ही कमरे में फंदे से लटका मिला। रविवार को उसकी भतीजी की बरात आई थी। परिवार के लोग वहां व्यस्त थे। जब वह काफी समय तक शादी समारोह में दिखाई नहीं दिया। परिवार के लोगों ने घर में उसके कमरे में जाकर देखा तो दंग रह गए। शव देख परिजनों की चीख निकल गई। शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
परिजनों ने बताया कि धर्मेंद्र के चार बेटियां व एक बेटा है। एक बेटी की शादी हो चुकी है। कई महीनों से उसका पत्नी से विवाद चल रहा है। करीब दो महीने से पत्नी अपने मायके में रह रही है। कई बार उसको बुलाने गया लेकिन वह नहीं आई। रविवार को भतीजी की शादी थी। बरात आई थी। धर्मेंद्र ने शादी में आने के लिए अपनी पत्नी को कई बार कॉल किया, लेकिन पत्नी ने साफ मना कर दिया। इससे धर्मेंद्र परेशान था।
यह भी पढ़ें- UP News: शराबी बेटे की करतूत से मां की मौत, फिर मामा को मार डाला; नशे में हैवान बना सोमपाल
बेटी की विदाई के बाद पुलिस को दी सूचना
परिवार के साथ ही सभी रिश्तेदार घर पर आए थे। जो भी देख रहा था, उसकी पत्नी के बारे में पूछ रहा था। इसी बात से परेशान होकर वह उस समय अपने कमरे में आ गया, जब लोग जयमाल आदि के कार्यक्रम में व्यस्त थे। परिवार के लोग शादी संपन्न करा रहे थे। भांवर पड़ने के समय परिजनों ने धर्मेंद्र को तलाश किया तो उसका शव कमरे में लटका देख होश उड़ गए। परिजनों ने जल्दी-जल्दी बेटी की विदा की और फिर घटना के बारे में लोगों को बताया। बाद में पुलिस को सूचना दी। जिसपर पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।