{"_id":"678e1e4a839249f5f601b6de","slug":"bride-farewell-by-car-instead-of-helicopter-in-budaun-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम बना बाधा: हेलीकॉप्टर से विदाई का अरमान रह गया अधूरा, दुल्हन को कार से ले गया दूल्हा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम बना बाधा: हेलीकॉप्टर से विदाई का अरमान रह गया अधूरा, दुल्हन को कार से ले गया दूल्हा
Mon, 20 Jan 2025 03:49 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 20 Jan 2025 03:49 PM IST
सार
बदायूं जिले के गांव भीकमपुर हरदोपट्टी से दुल्हन की विदाई हेलीकॉप्टर से होनी थी, लेकिन खराब मौसम के कारण दिल्ली से हेलीकॉप्टर नहीं आ सका। इसके बाद कार से दुल्हन को विदा करना पड़ा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं में मौसम का मिजाज बिगड़ा तो हेलीकॉप्टर से दुल्हन की विदाई का अरमान दिल में ही रह गया। दिल्ली में मौसम खराब होने की वजह से हेलीकॉप्टर समय रहते उड़ान ही नहीं भर सका। कई घंटे इंतजार करती रही दुल्हन को कार से विदा किया गया। हेलीपैड पर सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियां भी धरी रह गईं।
विज्ञापन
मुजरिया क्षेत्र के गांव भीकमपुर हरदोपट्टी निवासी रामकुमार दीक्षित ने अपनी बेटी नेहा की शादी एटा जिले के थाना मिरहची क्षेत्र के गांव जिन्हैरा निवासी रवि उपाध्याय के साथ तय की थी। रवि की मां मिरहची नगर पंचायत की अध्यक्ष हैं। विवाह समारोह कासगंज के एक बरातघर में हुआ। इसके लिए शनिवार को दुल्हन वहां पहुंच गई। फेरों की रस्म के बाद दुल्हन को फिर गांव लाया गया। दरअसल दुल्हन की विदा कराने के लिए हेलीकॉप्टर बुक कराया गया था।
विज्ञापन
UP: विवाद के बाद पत्नी ने नशीला पदार्थ खिलाया, बेहोश होने पर पति के नाजुक अंग के साथ किया ये काम; पुलिस हैरान
विज्ञापन
रामकुमार के मुताबिक रविवार पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे हेलीकॉप्टर आना था। इसके लिए प्रशासन से अनुमति भी ले ली गई थी। गांव में हेलीपैड भी बना दिया गया। सुबह ही हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के लिए हेलिपैड पर दमकल की एक गाड़ी भी पहुंच गई। हेलीकॉप्टर का इंतजार किया जा रहा था। दोपहर में पता लगा कि दिल्ली में खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर को उड़ान की अनुमति नहीं दी गई। हेलीकॉप्टर नहीं आ सका। सुबह से तैयार होकर बैठी दुल्हन को कार से ही विदा करना पड़ा।