{"_id":"678dc68adcb23833570906e5","slug":"wife-drugged-her-husband-and-cut-his-genital-vein-disappeared-with-cash-and-jewellery-in-bareilly-2025-01-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: विवाद के बाद पत्नी ने नशीला पदार्थ खिलाया, बेहोश होने पर पति के नाजुक अंग के साथ किया ये काम; पुलिस हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: विवाद के बाद पत्नी ने नशीला पदार्थ खिलाया, बेहोश होने पर पति के नाजुक अंग के साथ किया ये काम; पुलिस हैरान
Mon, 20 Jan 2025 09:43 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 20 Jan 2025 09:43 AM IST
सार
बरेली में पति को नशा देकर एक महिला ने घिनौना काम किया। इसके बाद नकदी-जेवर लेकर लापता हो गई। ढाई साल पहले शादी हुई थी। युवक के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
पति के प्राइवेट पार्ट की नस काटीं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में विवाद के बाद पत्नी ने पति को नशीला पदार्थ खिला दिया। आरोप है कि पत्नी ने बेहोश होने के बाद उसके गुप्तांग की नस काट दी। इसके बाद पत्नी घर में रखे नकदी-जेवर लेकर लापता हो गई। जब परिजनों को जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए।
घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके पिता की तहरीर पर पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामला सीबीगंज थाने के एक गांव का है। यहां के युवक की शादी ढाई साल पहले भोजीपुरा थाना इलाके के एक गांव निवासी युवती से हुई थी।
कुछ दिनों बाद पति-पत्नी के बीच झगड़ा होने लगा। पत्नी के कहने पर युवक अपने परिजनों से अलग रहने लगा था। बताया गया है कि 28 दिसंबर को भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ।
विज्ञापन
आरोप है कि इसके बाद शाम को पत्नी ने पति को खाने के साथ नशीला पदार्थ दे दिया। इससे वह बेहोश हो गया। रात में पत्नी ने ब्लेड से उसके गुप्तांग की नसों को काट दिया। घर में रखे जेवर व नकदी लेकर वह कहीं चली गई।

जब युवक को होश आया तो अपनी हालत देख दंग रह गया। उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी। वे लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। रविवार को युवक के पिता ने थाने पहुंच कर तहरीर दी।
इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र गौतम ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर युवक का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। इसमें उसका गुप्तांग सही पाया गया है। अब सर्जन से उसकी दोबारा जांच कराई जाएगी।