फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Girlfriend dies of poisoning her boyfriend condition critical in Shahjahanpur

UP News: शाहजहांपुर में जहर से प्रेमिका की मौत... प्रेमी की हालत गंभीर; 10 मई को होनी थी युवती की शादी

Mon, 05 May 2025 10:15 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 05 May 2025 10:15 AM IST
सार

Shahjahanpur News: शाहजहांपुर के खुटार क्षेत्र में शादी से पांच दिन पहले युवती की मौत हो गई। उसके परिजनों ने युवती के प्रेमी पर जहर देने का आरोप लगाया है। प्रेमी ने भी जहर खाया। उसे गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Girlfriend dies of poisoning her boyfriend condition critical in Shahjahanpur
सांकेतिक - फोटो : Freepik/AI

विस्तार

शाहजहांपुर के खुटार थाना क्षेत्र के एक गांव में जहर से युवती की मौत हो गई। उसके घर में मौजूद प्रेमी को परिजनों ने पकड़ लिया और लड़की को जहर खिलाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सौंप दिया। प्रेमी ने भी जहर खाया है, उसे इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। युवती का मंगलवार को तिलक और पांच दिन बाद शादी होनी थी। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक एक गांव निवासी 22 वर्षीय युवती का पवन कश्यप नाम के युवक से काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती के परिजन शादी को तैयार नहीं थे। उन्होंने युवती की शादी कहीं और तय कर दी थी। छह मई को तिलक और 10 मई को शादी होनी थी। पवन प्रेमिका की शादी दूसरी जगह होने तय से खफा था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- मंतशा ने धर्म बदल प्रेमी संग की शादी: परिवार से जताया खतरा, कहा- मुझे मार देंगे, एक लाख में किया था मेरा सौदा
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि वह प्रेमिका के परिजनों पर शादी कहीं और न करने के लिए दबाव बना रहा था। पुलिस के अनुसार रविवार रात पवन प्रेमिका के घर गया और इसके बाद दोनों ने जहर खा लिया। इससे प्रेमिका की घर में ही मौत हो गई। जानकारी होने पर लड़की के परिजनों ने पवन को अपने घर में ही पकड़ लिया गया और पुलिस बुलाकर सौंप दिया। 

प्रेमी पर जबरन जहर देने का आरोप 
उधर पवन के भी जहर खाने के चलते पुलिस ने उसे सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां से उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। लड़की के परिजनों का आरोप है कि पवन जबरिया शादी का दबाव बना रहा था। मना करने पर रात में घर में घुसकर लड़की को जबरन जहर देकर हत्या कर दी है। 

सूचना पर थाना प्रभारी आरके रावत ने लड़की के शव पोस्टमार्टम को भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौका मुआयना कर साक्ष्य एकत्र किए हैं। जिस युवती की शादी की तैयारियां हो रही थीं। उसकी मौत से परिवार में मातम पसर गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed