फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   bride did such thing on the honeymoon night the husband was shocked in Budaun

UP News: सुहागरात पर दुल्हन ने की ऐसी करतूत... पति के उड़े होश, थाने पहुंचकर बताई पूरी कहानी

Mon, 07 Jul 2025 12:11 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 07 Jul 2025 12:11 PM IST
सार

Budaun News: बदायूं के उसावां क्षेत्र से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। क्षेत्र निवासी एक युवक ने 80 हजार रुपये देकर युवती से शादी की। सुहागरात पर दुल्हन नकदी और जेवर लेकर भाग गई। सुबह परिवार के लोग जागे तो दुल्हन को घर में न पाकर उनके होश उड़ गए।  

विज्ञापन
bride did such thing on the honeymoon night the husband was shocked in Budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

बदायूं के उसावां थाना क्षेत्र में शादी के बाद दुल्हन सुहागरात पर नकदी और जेवर लेकर भाग गई। दूल्हा और ससुरालवाले सोते रह गए। सुबह जब उनकी नींद टूटी तो दुल्हन को घर में न पाकर आसपास के लोगों से जानकारी की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित युवक ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।  

विज्ञापन


उसावां थाना क्षेत्र में गांव सौंधामई निवासी रणवीर की शादी शनिवार को वाराणसी की युवती से शादी हुई थी। इसके बाद दुल्हन विदा होकर घर आई। रणवीर का आरोप है कि सुहागरात पर वह और उसके परिजन गहरी नींद में सो गए। इसी बीच नवविवाहिता 65 हजार रुपये की नकदी और जेवरात लेकर घर से चली गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- ताजिया रखने के दौरान तोड़फोड़: पाकिस्तान के समर्थन में लगाए नारे, महिला समेत तीन गिरफ्तार; पढ़ें पूरा घटनाक्रम
विज्ञापन
विज्ञापन


रणवीर ने बताया कि शादी के लिए वह लड़की ढूंढ रहे थे। इसी बीच दो रिश्तेदारों से उनकी मुलाकात हुई। उन्होंने वाराणसी की युवती से शादी कराने की बात कहते हुए 80 हजार रुपये की मांग की। इस पर रणवीर ने हां कर दी और लड़की दिखाई की रस्म हुई। इसके बाद बीते शनिवार को दोनों की शादी करा दी गई। घर में खुशी का माहौल था।

घर में दुल्हन को न पाकर उड़े होश 
विदा होकर ससुराल आई दुल्हन का स्वागत किया गया। रात में खाना खाने के बाद रणवीर समेत परिवार के सभी सदस्य गहरी नींद में सो गए। रात में किसी वक्त दुल्हन 65 हजार रुपये और लगभग दो लाख रुपये के जेवरात लेकर चली गई। सुबह सब लोग जागे तो घर में दुल्हन नहीं थी। कमरे से नकदी और जेवर भी गायब थे। इससे परिजनों के होश उड़ गए। 

रणवीर और उसके परिजनों ने दुल्हन की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को लिखित शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। उसावां थानाध्यक्ष वीरपाल सिंह तोमर ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed