फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Brick brought from Ayodhya reminds of Karseva

Budaun News: अयोध्या से लाई ईंट दिलाती है कारसेवा की याद

Sun, 14 Jan 2024 02:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jan 2024 02:57 PM IST
विज्ञापन
Brick brought from Ayodhya reminds of Karseva
ओमप्रकाश गुप्ता
नूरपुर पिनौनी निवासी ओमप्रकाश को पसली में भी लगी थी चोट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। 1990 का दौर ही ऐसा था जब हर रामभक्त किसी भी तरह कारसेवा करने अयोध्या जाना चाहता था। वे भी गए और वहां से निशानी के तौर पर ईंट लाए जो आज भी कारसेवा की याद दिलाती है। यह बताते हुए ब्लॉक इस्लामनगर के गांव नूरपुर पिनौनी निवासी ओमप्रकाश गुप्ता उर्फ अड़ूलाल उस दौरान झेली पुलिस की प्रताड़ना के भी गवाह हैंं।
ओमप्रकाश गुप्ता बताते हैं कि वह समय काफी संवेदनशील था। हर रामभक्त को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज रही थी। ऐसे में वह भी छह दिसंबर 1990 को अयोध्या गए। उस समय अयोध्या में काफी भगदड़ मची हुई थी। पुलिस की सख्ती इतनी थी कि चाराें तरफ पुलिस ही पुलिस दिखाई दे रही थी। बताते हैं कि उनके साथ उनके छोटे भाई वेदप्रकाश, गांव के ही मुरारी लाल और रूम सिंह भी थे। अयोध्या की पावन भूमि थी, उसे नमन करना ही सौभाग्य की बात थी। यही सोचकर उस समय उनके भाई वेदप्रकाश अयोध्या से एक ईंट भी अपने साथ लेकर आ गए थे, जो आज भी उनके घर पर मौजूद है। कहते हैं कि उस समय उनके ऊपर केवल और केवल रामधुन सवार थी। कारसेवा के दौरान उन्होंने काफी कष्टों को झेला तो इसी दौरान उनकी पसली में भी चोट लग गई थी, जिसका दर्द आज भी यदा कदा उठ जाता है।
विज्ञापन

--
बचपन से ही जुड़े रहे आरएसएस से
ओमप्रकाश गुप्ता बचपन से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रहे तो राम जन्मभूमि के प्रति प्रेम और समर्पण स्वाभाविक था। पुराने दिनों की याद करते हुए कहते हैं कि जब वह अयोध्या से लौटे तो पुलिस ने उन्हें घर से ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पहले उन्हें बिसौली कोतवाली ले गई और बाद में पीलीभीत की जेल भेज दिया गया। यहां पर उन्हे 19 दिनों तक बंद रखा। इस दौरान भी उन्होंने परेशानियों का सामना किया लेकिन अब जब राममंदिर का निर्माण हो रहा है तो वह अपनी सारी परेशानियां भूल गए हैं। हजारों- लाखों लोगों के वर्षों से चले आ रहे संघर्ष के बाद ये घड़ी आज देखना नसीब हो रहा है, वह उनका सौभाग्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
घर-घर बांटे अक्षत और पत्रक, दीपोत्सव मनाने का आह्वान
बदायूं। 22 जनवरी को राममंदिर में होने वाली रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर घर-घर दीपोत्सव मनाने का आह्वान लेकर रामभक्तों द्वारा अक्षत और पत्रक वितरण करने का काम जारी है। शहर समेत अनेक स्थानों पर रामभक्तों की टोलियों ने लोगों से भजन कीर्तन कर दीपोत्सव मनाने का आह्वान किया।

दहगवां। नगर पंचायत में शनिवार को रामभक्तों ने अयोध्या से आये अक्षत व पत्रकों को घर घर जाकर वितरित किया। उन्होंने कहा प्राणप्रतिष्ठा के मौके पर लोग भजन कीर्तन कर खुशी मनाएं और आनंदोत्सव के सहभागी बनें। इस दौरान ग्रामीणों ने आमंत्रण पत्र स्वीकार कर सभी भक्तों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर अमित गुप्ता, प्रवीण गुप्ता, योगेन्द्र गुप्ता, गौरव गुप्ता, राजेन्द्र गुप्ता, दीपक वर्मा, भावेश भारद्वाज, अरुण गुप्ता, गोविन्द गुप्ता आदि मौजूद रहे।

ओमप्रकाश गुप्ता

ओमप्रकाश गुप्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed