फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Brass idol stolen from religious place, villagers protest

Budaun News: धार्मिक स्थल से पीतल की मूर्ति चोरी, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Mon, 12 Feb 2024 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 12 Feb 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
Brass idol stolen from religious place, villagers protest
ग्राम इमलिया में प्रदर्शन करते ग्रामीण।संवाद
पुजारी भगवानदास ने कहा- बाइक से आए थे चोर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिलहरी। कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव इमलिया के नजदीक एक धार्मिक स्थल से पीतल की मूर्ति चोरी हो गई। पुजारी भगवान दास का कहना है कि एक बाइक पर दो लोग आए थे और मूर्ति चोरी करके ले गए। कोई कार्रवाई न होने पर ग्रामीणों ने रविवार सुबह प्रदर्शन किया और एफआईआर दर्ज कराने की मांग की।
ग्राम इमलिया निवासी भगवान दास का कहना है कि वह करील बाबा मंदिर का पुजारी है। शनिवार को बाइक सवार दो लोग मंदिर पर आए थे और कुछ देर रुके। फिर चले गए। गांव के कुछ लोगों ने उन्हें जाते हुए देखा था लेकिन जब बाद में ग्रामीण मंदिर में आए तो यहां रखी पीतल की मूर्ति नदारद थी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने उन्हीं बाइक सवारों पर शक जताते हुए उनकी तलाश की पर कुछ पता नहीं चला। इसके बाद ग्रामीणों ने थाना पुलिस को सूचना दी। पुजारी भगवान दास ने पुलिस को तहरीर भी दी लेकिन पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार सुबह गांव के कई लोग मंदिर पर एकत्र हो गए। उन्होंने कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने एफआईआर दर्ज करने की मांग की। इंस्पेक्टर इंद्र कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी। मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। जांच कराई जाएगी, इसके बाद ही कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed