फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bought 18 kg gold stolen from bank, Karnataka police raid

Budaun News: बैंक से चोरी 18 किलो सोना खरीदा, कर्नाटक पुलिस की दबिश

Fri, 25 Apr 2025 01:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Bought 18 kg gold stolen from bank, Karnataka police raid
ककराला। अलापुर थाना क्षेत्र के कस्बा ककराला में बृहस्पतिवार को कर्नाटक पुलिस ने दो सराफ व्यापारियों की दुकान व घरों पर दबिश दी। दबिश के दौरान सराफ व्यापारी नहीं मिले। इस वजह से पुलिस खाली हाथ लौट गई। हालांकि अलापुर पुलिस ने दोनों व्यापारियों की घेराबंदी शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

साल 2022 में कर्नाटक राज्य के एक जिले में चोरों ने बैंक के लॉकर काटकर 18 किलो सोना चोरी किया था। एक माह पूर्व कर्नाटक पुलिस नें एटा जिले के तीन चोरों को हिरासत में ले लिया था। गिरफ्तार चोर हसरत, गुड्डू उर्फ कालिया व असलम उर्फ टनटना ने कस्बा ककराला के दो सराफ व्यापारियों के यहां 18 किलो सोना बेचने की बात स्वीकार की थी। इस आधार पर बृहस्पतिवार को कर्नाटक पुलिस ककराला पहुंची थी। पुलिस ने कस्बे के वार्ड तीन निवासी सराफ राहुल शर्मा पुत्र छोटेलाल शर्मा और शाहनवाज खां पुत्र शहंशाह की दुकान व घर पर दबिश दी, लेकिन दोनों सराफ नहीं मिल सके। इससे पुलिस लौट गई। अलापुर थाना प्रभारी उदयवीर सिंह ने बताया कि सराफ व्यापारियों ने कर्नाटक की बैंक से चोरी हुआ सोना खरीदा था। दबिश के दौरान व्यापारी फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed