फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Both the women constables who fought in the police line were suspended in Budaun

Budaun News: परेड रिहर्सल के बाद महिला सिपाही कर बैठीं ऐसी गलती, एसएसपी ने किया निलंबित; जानें पूरा मामला

Thu, 16 Jan 2025 12:37 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 16 Jan 2025 12:37 PM IST
सार

बदायूं पुलिस लाइन में अनुशासनहीनता दो महिला सिपाहियों को भारी पड़ गई। एसएसपी ने दोनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। 

विज्ञापन
Both the women constables who fought in the police line were suspended in Budaun
सिपाही लक्ष्मी जादौन और पूजा यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने पुलिस लाइन के परेड मैदान में कहासुनी के बाद एक-दूसरे से मारपीट करने वालीं दोनों महिला सिपाहियों को अनुशासनहीनता करने के आरोप में निलंबित कर दिया। एसएसपी ने सीओ सिटी शक्ति सिंह की जांच रिपोर्ट के आधार पर निलंबन की कार्रवाई की है। 

विज्ञापन


शहर के पुलिस लाइन मैदान में 26 जनवरी की परेड रिहर्सल शुरू हो गई है। यहां एंटी भूमाफिया सेल में तैनात महिला सिपाही पूजा यादव और फैजगंज बेहटा थाने में तैनात लक्ष्मी सिंह जादौन भी परेड में शामिल हुईं थीं। मंगलवार सुबह रिहर्सल समाप्त होने के बाद दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। दोनों एक-दूसरे से हाथापाई और धक्की मुक्की करने लगीं। 
विज्ञापन


पुलिस ने कराया मेडिकल परीक्षण 
दोनों ने एक-दूसरे को बाल पकड़कर खींचा, थप्पड़ मारे। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बमुश्किल दोनों महिला सिपाहियों को एक-दूसरे से अलग किया। मारपीट में दोनों महिला सिपाहियों के चेहरे पर खरोंच के निशान आ गए। पुलिस ने दोनों महिला सिपाहियों का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

घटना की जानकारी एसएसपी तक पहुंची तो उन्होंने आरआई इंद्रजीत से मामले की रिपोर्ट तलब की। वहीं, मामले की जांच सीओ सिटी शक्ति सिंह को सौंप दी। सीओ सिटी की जांच में दोनों महिला सिपाही दोषी पाई गईं हैं। इसके आधार पर एसएसपी ने महिला सिपाहियों को निलंबित कर दिया है।

एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि परेड मैदान में दोनों महिला सिपाहियों के बीच मारपीट का मामला सामने आया था। जांच रिपोर्ट में दोनों पर आरोप साबित हुए हैं। दोनों को निलंबित कर दिया गया है। विवाद किस बात पर हुआ था। इसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed