फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Born house Kanhai, Congratulations Congratulations

घर-घर जन्मे कन्हाई, बधाई हो बधाई

Sat, 05 Sep 2015 11:28 PM IST
बदायूं
बदायूं Updated Sat, 05 Sep 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
Born house Kanhai, Congratulations Congratulations

विज्ञापन
बदायूं जिला ब्रज क्षेत्र का सीमावर्ती जिला होने के कारण यहां श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का विशेष उल्लास रहा। मंदिर-मंदिर, घर-घर में भगवान श्रीकृष्ण के विग्रह सजाए गए, उनका श्रृंगार किया गया। घर-घर जन्मे कन्हाई, बधाई हो बधाई के जयघोष हुए। जिले भर के मंदिरों में बिजली झालरों और अन्य सज्जा की वस्तुओं से सजावट की गई। रात्रि 12 बजते मंदिरों में घंटा, शंख ध्वनि गूंज उठी। भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगे। आरती और भोग का क्रम चला और प्रसाद वितरण हुआ। श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के खास समय रात्रि 12 बजे लोगों ने व्रत पूर्ण किया और प्रार्थनाएं की। शहर में कई जगहों पर सजीव झांकियां सजाई गईं। उपनगरों में सजे मंदिरों को देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। बच्चे, महिलाएं और बूढ़े भी मंदिरों की सजावट देखने निकले।
मनोहर मुरली, पीत पटका और योग मुद्रा में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की गई। उनके बाल स्वरूप को निहार-निहार भक्त गदगद थे। मंदिरों में जहां-तहां झांकियां सजाई गईं थी तो भगवान श्रीकृष्ण के बाल रूप के लिए हिंडोले बनाए गए थे। मंदिरों पर झांकियों में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़ी तमाम झांकियों के अलावा शिव, श्रीराम, हनुमान, दुर्गा देवी, काली देवी आदि की झांकियां भी शामिल रहीं। रात्रि 12 बजे विशेष पूजन अर्चन के बाद प्रसाद वितरण किया गया। मुख्य प्रसाद के रूप में पंचामृत का वितरण किया गया। बच्चों ने भी भगवान श्रीकृष्ण और राधा के स्वरूप रखे। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह प्रसाद वितरण कराया।  
विज्ञापन

00
इस्लामनगर में बनाई गई बाबा बर्फानी की गुफा
इस्लामनगर। जन्माष्टमी के अवसर पर कस्बे में मंदिरों को सजाया गया। वनखंडी नाथ मंदिर, पाताली महादेव मंदिर, र्साइं मंदिर में भीड़ उमड़ी।  मोहल्ला कूंचा में एक सौ इक्यावन सिल्ली की अमरनाथ की गुफ़ा बनाई गई। फूलों और पत्थरों का प्रयोग किया गया। इसी तरह कस्बे के मोहल्ला मटिया में जेसीबी से खोदाई कराके पांच सौ पचास फिट लंबी गुफ़ा बनाई गई। अंत में शिवलिंग स्थापित किया गया। दोनों जगह श्रद्धालुओं भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलापुर में गूंजे कान्हा के जयकारे
अलापुर। जन्माष्टमी के पर्व को लेकर नगर के बांके बिहारी मंदिर, अस्तल मढी मंदिर, बजरिया मंदिर, खेडा मंदिर और बाजार वाले मंदिर के साथ ही नगर के बाला जी मंदिर में भक्तों ने कान्हा के जन्म के उपलक्ष्य में मंदिरों को सजाया। रात करीब बारह बजे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। बजरिया वाले मंदिर पर बाहर से आए कलाकारों ने रासलीला का मंचन किया।
00
कल से सिमर्रा भोजपुर में होगी बौद्ध कथा
बिल्सी। वजीरगंज-बिल्सी मार्ग पर स्थित गांव सिमर्रा भोजपुर में सात सिंतबर से भगवान बौद्ध कथा शुरु होगी। देवेंद्र शाक्य ने बताया कि कथा रोजाना दोपहर 11 से चार और रात्रि में आठ से 12 बजे तक होगी। कासगंज जिले के उस्मानपुर की कथावाचक आरती बौद्ध प्रवचन करेंगी।
00
जैन मंदिर में धूमधाम से किया पाठ
बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या आठ स्थित पाश्र्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में बड़ी धूमधाम से कल्याण मंदिर स्त्रोत एवं भक्ताम्बर पाठ का आयोजन ललितपुर से आए विधानाचार्य संतोष जैन शास्त्री ने कराया। इसके अलावा यहां विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान भी कराए गए। कार्यक्रम में अनिल जैन, अरविंद जैन, नीलम जैन, ज्योति जैन, पुष्पा देवी, दीपिका जैन, सौभ्या जैन, वासु जैन, अभिषेक जैन, प्रशांत कुमार जैन, सतीश जैन, आरती जैन, मंयक जैन का विशेष सहयोग रहा।
00
आज लगेगा जन्माष्टमी मेला
बिसौली। छह सितंबर से प्राचीन रामलीला मैदान में जन्माष्टमी मेले का आयोजन किया जाएगा। इस क्रम में सात सितंबर को कृष्ण भजन और आठ सितंबर को नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस पूरी व्यवस्था में नीरज साईं, सौरभ, चंद्रपाल गुप्ता, अभय वर्मा, मोहित राज, संजीव गोयल, विकास भिल्ला लगेंगे। मेले में दूरदराज से आने वाले झूले, चरखी, वैराइटी शो मनोरंजन करेंगे। कमेटी के सचिव पंकज कुमार ने बताया  आयोजन को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। नगर के पंजाबी मंदिर में 8 सितंबर से अयोध्यादास रामायणी द्वारा प्रभु श्रीराम कथा की अमृत वर्षा होगी।
00
श्रीकृष्णजन्माष्टी मेला शुरु
दबतोरी। यहां श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला आज से शुरु हो गया है। जो कि आठ सितंबर तक चलेगा। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य,मेला अध्यक्ष ग्रीश कुमार सिंह, सुरेंद्र पाल, सतेंद्र, धनपाल  भदौरिया, मुकेश भदौरिया, अरुण कठेरिया आदि थे।

जन्माष्टमी मेला शुरू, रंगारंग कार्यक्रम हुए

कुंवरगांव। कस्बे में जन्माष्टमी मेला शुरू हो गया। शुभारंभ एसओ मेराज अली ने फीता काटकर किया। इस मौके पर मेला में बाहर से आए कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। महिला कलाकारों का डांस देखने को भारी भीड़ जुटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed