फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bolero collided with trolley from behind, kiln worker riding on tractor died

Budaun News: ट्रॉली में पीछे से टकराई बोलेरो, ट्रैक्टर सवार भट्ठा मजदूर की मौत

Sat, 26 Oct 2024 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
Bolero collided with trolley from behind, kiln worker riding on tractor died
उझानी में ट्रैक्टर- ट्रॉली से ​भिड़ी खड़ी बोलेरो। संवाद
उझानी/ कछला। ईंटें उतारकर लौट रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ट्रैक्टर की सीट पर बैठा मजदूर उछलकर बोनट पर जा गिरा। लहूलुहान हालत में इलाज को मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसा बरेली-मथुरा हाईवे पर शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे वितरोई मोड़ के पास आश्रम के सामने हुआ। भट्ठा से वितरोई के पास ईंट उतारने के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली को लेकर चालक कछला कस्बे के वार्ड नंबर- पांच निवासी नन्हे (40) और मजदूर सतीश (48) आश्रम के पास पहुंचे, उसी दौरान पीछे से बोलेरो भिड़ गई।
विज्ञापन

टक्कर लगते ही सतीश ट्रैक्टर के बोनट पर जा गिरे और नन्हे स्टेयरिंग से टकरा गए। उधर, बोनट पर सिर लगने से सतीश लहूलुहान हो गए। उनका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार कराया गया। गंभीर हालत में उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। उन्होंने रास्ते में ही दमतोड़ दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। बोलेरो कब्जे में ले ली गई है। बताते हैं कि बोलेरो में मध्यप्रदेश के लोग सवार थे, जो अपने रिश्तेदार को मनौना धाम के दर्शन कराके लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



सड़क हादसे में बाइक सवार सास- बहू घायल
मुजरिया रोड पर सबदलपुर के पास शुक्रवार अपराह्न बाइक सवार कादरचौक क्षेत्र के गांव पांडेयनगला निवासी ब्रह्मानंद, उनकी पत्नी हरदेवी और पुत्रवधू मंजू को पीछे से ट्रैक्टर ने चपेट में ले लिया। इसके बाद बाइक सवार तीनों घोड़ा- बुग्गी से भिड़कर घायल हो गए। घायलों में मंजू की हालत गंभीर है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed