फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bolero collided with a trolley full of sugarcane, driver died

Budaun News: गन्ना भरी ट्रॉली से टकराई बोलेरो, चालक की मौत

Sun, 05 Jan 2025 12:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Bolero collided with a trolley full of sugarcane, driver died
ग्राम शरह बघौली में पैट्रोल पम्प के पास खड़ी हादसे में क्षतिग्रस्त बुलैरो गाड़ी। संवाद
उघैती। थाना क्षेत्र के गांव शरह बरौलिया के पास कोहरे के चलते शुक्रवार रात तेज रफ्तार बोलेरो ओवरलोड गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली से टकरा गई। हादसे में बोलेरो चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसमें बैठे छह लोग घायल हो गए। सभी लोग बिसौली में दाह संस्कार से लौट रहे थे।
विज्ञापन



जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव मदारपुर के रहने वाले 28 वर्षीय अवनीश की पत्नी सीमा के नाना की मौत बिसौली में हो गई थी। शुक्रवार को शव का दाह संस्कार किया जाना था। अवनीश अपनी पत्नी सीमा, परिवार के ही सुखवीर, वीरेश, सोमवती, रुकमनी और सुमन के साथ अपनी बोलेरो जीप से दाह संस्कार में शामिल होने आया था।
विज्ञापन

कार्यक्रम के बाद रात करीब नौ बजे पूरा परिवार गाड़ी से घर लौट रहा था। गाड़ी अवनीश खुद चला रहे थे। उघैती थाना क्षेत्र के शरह बरौलिया गांव के पास कोहरा अधिक होने की वजह से बोलेरो ओवरलोड गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में अवनीश समेत सभी घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कार से निकालकर अवनीश को बिल्सी व अन्य घायलों को सहसवान सीएचसी भेज दिया। अवनीश काे प्रथम उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया। परिवार के लोग उसको इलाज के लिए ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। वहीं घायलों का इलाज करने के बाद शनिवार को घर भेज दिया गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली को लेकर चालक भाग गया। पुलिस ने अवनीश के शव का पोस्टमार्टम कराया। अवनीश की मौत से परिवार में कोहराम है।

ग्राम शरह बघौली में पैट्रोल पम्प के पास खड़ी हादसे में क्षतिग्रस्त बुलैरो गाड़ी। संवाद

ग्राम शरह बघौली में पैट्रोल पम्प के पास खड़ी हादसे में क्षतिग्रस्त बुलैरो गाड़ी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed