फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   body of young man found in roadside ditch in Badaun two lakh rupees missing

Budaun News: सड़क किनारे गड्ढे में मिला युवक का शव, दो लाख रुपये गायब, लूट के बाद हत्या का आरोप

Mon, 16 Dec 2024 02:43 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 16 Dec 2024 02:43 PM IST
सार

बदायूं के मुजरिया थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक युवक का शव सड़क किनारे गड्ढे में पड़ा मिला। परिजनों के मुताबिक युवक रविवार को घर से दो लाख रुपये लेकर निकला था। उन्होंने लूट के बाद हत्या का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
body of young man found in roadside ditch in Badaun two lakh rupees missing
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव रफीनगर निवासी अमरपाल (36) का शव सोमवार सुबह गांव के बाहर गड्ढे में पड़ा मिला। वह रविवार को कछला गंगा घाट स्नान करने जाने की बात कहकर घर से निकले थे। परिजन का आरोप है कि अमरपाल की जेब में दो लाख रुपये थे, जो गायब हैं। परिवार के लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने मामले को हादसा बताते हुए अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दो लाख रुपये कहां गए, इस बारे में पुलिस कुछ बताने को तैयार नहीं है।  

विज्ञापन


गांव रफीनगर निवासी अमरपाल पुत्र हुकम सिंह ने हाल ही में जमीन बेचे थी। बेची हुई जमीन के रुपये वह अपने पास ही रखता था। रविवार दोपहर अमरपाल दो लाख रुपये लेकर कछला जाने की बात कहकर घर से बाइक से निकला था। देर रात वह जब घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने तलाश शुरू कर दी। उसका मोबाइल नंबर भी बंद जा रहा था। काफी तलाश के बाद भी अमरपाल का कुछ पता नहीं चला। सोमवार सुबह ग्रामीण अपने खेतों की तरफ गए तो उन्होंने अमरपाल का शव सड़क किनारे गड्ढे में पड़ा देखा। जेब में दो लाख रुपये भी नहीं थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। 

विज्ञापन

गले पर चोट के निशान थे- परिजन 
पुलिस ने बताया कि ग्रामीण की मौत सड़क हादसे में हुई है। जबकि परिवार के लोगों का कहना है कि उसकी हत्या की गई है। अगर सड़क हादसे में मौत हुई है तो फिर जेब में रखे दो लाख रुपये कहां गए। इसका जवाब पुलिस भी नहीं दे पा रही है। अमरपाल के गले पर चोट के निशान थे और नाक से खून आ रहा था। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि अमरपाल शराब पीने का आदी था। उसकी हादसे में मौत हुई है। रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

बाइक पर नहीं थे निशान 
ग्रामीण की बाइक सड़क किनारे पड़ी हुई मिली जबकि उसका शव खाई में पड़ा हुआ था। परिवार के लोगों का कहना है कि अगर सड़क हादसा हुआ तो बाइक भी क्षतिग्रस्त होनी चाहिए थी, लेकिन बाइक पर कही भी कोई निशान नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed