फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   body of security guard found hanging from noose in the transmission power house in budaun

Budaun News: पावर ट्रांसमिशन में फंदे से लटका मिला सिक्योरिटी गार्ड का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Sun, 11 Aug 2024 01:02 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 11 Aug 2024 01:02 PM IST
सार

बदायूं के बिनावर थाना क्षेत्र में पावर ट्रांसमिशन में रविवार सुबह सिक्योरिटी गार्ड का शव फंदे से लटका मिला। उसके पैर जमीन से टिके हुए थे। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।  

विज्ञापन
body of security guard found hanging from noose in the transmission power house in budaun
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के बिनावर थाना क्षेत्र के गांव पुठी सराय में स्थित पावर ट्रांसमिशन में रविवार की सुबह 35 वर्षीय सिक्योरिटी गार्ड प्रमोद का शव फंदे से लटका मिला। उसके परिवार वाले हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने सिक्योरिटी गार्ड के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


सिक्योरिटी गार्ड प्रमोद शाहजहांपुर जिले में कटरा थाना क्षेत्र के गांव समधाना का रहने वाला था। रविवार सुबह पावर ट्रांसमिशन के दूसरे सिक्योरिटी गार्ड ने उसका शव लोहे के जाल पर फंदे से लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी गई। जिससे बिनावर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन




पुलिस ने सिक्योरिटी गार्ड के परिवार को सूचना दी। सुबह करीब 9:00 उसके परिवारवाले भी मौके पर पहुंच गए। सिक्योरिटी गार्ड के पैर जमीन से टिके मिले, जिसे देख परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने मामले की छानबीन कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed