{"_id":"69baf7065fe79c0f5d0349a1","slug":"body-of-married-woman-found-hanging-in-puthi-village-badaun-news-c-123-1-sbly1018-159601-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: गांव पुठी में फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: गांव पुठी में फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन
विवाहिता की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन, मौके पर बैठी महिलाएं। संवाद
बिनावर। थाना क्षेत्र के गांव पुठी सराय निवासी लाली (30 साल) पत्नी उमेश पाल का घर के कमरे में फंदे से लटका शव मिला है। सूचना पर मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए। दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को जिला मुख्यालय भिजवाया।
शाहजहांपुर जिले के थाना जैतीपुर के गांव ओटा निवासी सोहनपाल ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी आठ साल पहले बिनावर थाना क्षेत्र के गांव पुठी निवासी उमेश से की थी। आरोप है कि बेटी को आए दिन ससुराल पक्ष के लोग परेशान किया करते थे। बुधवार की सुबह एक ग्रामीण ने लाली के भाई को सूचना दी कि तुम्हारी बहन की मौत हो गई है। उसका शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला है।
सूचना मिलते ही परिवार के तमाम लोग गांव पहुंच गए। देखा तो बेटी का शव बरामदे में जमीन पर पड़ा था। ससुराल के सभी सदस्य लापता थे। यह देख डायल 112 पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर इंस्पेक्टर अरिहंत कुमार सिद्यार्थ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने जब हत्या करने के आरोप लगाए तो सूचना आलाधिकारियों को दी गई।
विज्ञापन
इसके बाद सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए परिजनों को निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत एकत्र कर शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भिजवाया। बता दें कि मृतका के दो छोटे बच्चे हैं। विवाहिता की मौत के बाद बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। सीओ रजनीश उपाध्याय ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच व पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।