{"_id":"5e42a3368ebc3ee619651a01","slug":"board-exam-2020-badaun-news-bly395415126","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड परीक्षा 2020 : 36 परीक्षा केंद्र संवेदनशील घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड परीक्षा 2020 : 36 परीक्षा केंद्र संवेदनशील घोषित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। यूपी बोर्ड की परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होगी। जिले के 88 केंद्रों पर होने वाली बोर्ड परीक्षा को संपन्न कराने के लिए मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई। इसमें जिले को चार जोन में बांटा गया है। इसमें एडीएम प्रशासन, एडीएम वित्त एवं राजस्व, एसपी सिटी और एसपी देहात देखेंगे। वहीं 36 स्टेटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा की निगरानी करेंगे।
जिला विद्यालय निरीक्षक राममूरत ने बताया कि परीक्षा को नकल विहीन कराना सभी का उद्देश्य है। डीएम के निर्देश पर जिले को चार जोन में बांटा गया है। इसमें एडीएम एफआर नरेंद्र बहादुर सिंह, एडीएम प्रशासन ऋतु पुनिया, एसपी सिटी जितेंद्र श्रीवास्तव व एसपी देहात डॉ. सुरेंद्र प्रताप सिंह को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। डीआईओएस ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा जिले के 36 परीक्षा केंद्रों को संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। इन संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इसकी जिम्मेदारी डीएसओ, उपकृषि निदेशक, जिला गन्ना अधिकारी, वाणिज्यकर अधिकारी के अलावा अन्य अधिकारियों को दी गई है। इसके बाद में सचल दल का भी गठन किया गया है। इसमें विभागीय अधिकारी रहेंगे।