फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Blood tests for fever and respiratory patients are not being conducted at the health fair.

Budaun News: आरोग्य मेला में नहीं हो रही बुखार और सांस रोगियों के खून की जांच

Mon, 24 Nov 2025 12:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Blood tests for fever and respiratory patients are not being conducted at the health fair.
दबतोरी के नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आरोग्य मेला में मरीजों को देखते डॉक्टर। संवाद
बदायूं। जिले में खांसी, जुकाम, बुखार, दर्द और सांस रोगियों की संख्या बढ़ रही है। आरोग्य मेलों में इस रविवार को भी ऐसे मरीजों की संख्या ज्यादा रही। अन्य केंद्रों की अपेक्षा म्याऊं में मरीजों की संख्या काफी कम रही।
विज्ञापन

फैजगंज बेहटा के अस्पताल में प्रसूति गृह पूर्वाह्न 11 बजे तक बंद पड़ा रहा। इसकी देखभाल करने वाली ऊषा तक नहीं पहुंची थीं। तमाम स्वास्थ्य केंद्रों पर विशेषज्ञ डॉक्टर लैब टेक्नीशियन नहीं पहुंचे। बिल्सी क्षेत्र के अस्पतालों में लगे आरोग्य मेले में लैब टेक्नीशियन नहीं थे। इससे बुखार और सांस रोगियों के ब्लड की जांचें नहीं हो सकीं। इससे पुराने गंभीर बुखार का उचित इलाज नहीं हो सका। सरकारी सुविधा न मिलने के कारण बुखार को लेकर तमाम जगहों पर लोग खून की जांच कराने प्राइवेट लैब टेक्नीशियन का सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन


खांसी, जुकाम, बुखार, दर्द एवं सांस रोग के मरीज पहुंचे

दबतोरी। नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दबतोरी पर जन आरोग्य मेले में दोपहर ढाई बजे तक 61 मरीज अपनी दवा ले जा चुके थे। इनमें अधिकतर मरीज खांसी, जुकाम, बुखार, दर्द एवं सांस रोग से पीड़ित थे। डॉक्टर की सलाह पर लैब टेक्नीशियन असर जावेद ने मलेरिया के चार, टाइफाइड के दो, पीलिया के दो मरीजों की जांच की। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। इसके अतिरिक्त सात मरीजों ने अपनी शुगर की जांच भी कराई, जिनमें दो मरीजों की शुगर सामान्य मानक से अधिक पाई गई। पांच की सामान्य पाई गई। आरोग्य मेले में कोई विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं पहुंचा। डॉ. जहीर अहमद ही मरीजों को देख रहे थे। इनके अतिरिक्त फार्मासिस्ट महेंद्र नाथ, लैब टेक्नीशियन असर जावेद, वार्डबॉय कैलाश कुमार, एएनएम कुमारी एलम तथा स्वीपर जगदीश मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाज को कम पहुंचे लोग
म्याऊं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में अपराह्न दो बजे तक कुल 17 मरीज ही पंजीकृत हुए। उपस्थित चिकित्सक डॉ. खदीजा खातून व स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा सभी मरीजों की जांच कर उन्हें नि:शुल्क दवाएं उपलब्ध कराई गईं। मेला में आए अधिकतर मरीज खांसी, बुखार, एलर्जी और मौसमी संक्रमण से पीड़ित पाए गए। डॉक्टर ने बताया कि केंद्र पर सभी आवश्यक दवाइयां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। इससे मरीजों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। किसी मरीज के ब्लड की जांच नहीं हुई। डॉक्टर से इस बार मेले में कम संख्या में मरीज पहुंचने के संबंध में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वर्तमान में एसआईआर कार्य चल रहा है। संभवत: इसी कारण लोगों की भागीदारी सामान्य से कम रही। संवाद

65 मरीजों ने कराया इलाज

फैजगंज बेहटा। नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आरोग्य मेले में दो बजे तक 65 मरीज देखे गए चिकित्सा अधिकारी डॉ. पारुल सिंह एक माह की लंबी छुट्टी पर होने के कारण आसफपुर सीएचसी से डॉ. इरम ने मरीजों को देखा। फार्मासिस्ट निशाकर शर्मा ने मरीजों को दवा वितरण किया। होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रियंका कुशवाहा व आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी अनिल कुमार ने भी मरीजों को देखकर दवा वितरण की। टीबी के मरीजों को एलटी जावेद अहमद ने दवा वितरण की गई। किसी भी मरीज के खून की जांच नहीं हुई। आज प्रसूति गृह पर तैनात ऊषा तोमर पूर्वाह्न 11 बजे तक नहीं आईं। संवाद


37 मरीजों ने कराया इलाज

रिसौली। नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रिसौली पर 10 बुखार के, 12 सर्दी-जुकाम और 15 दाद-खाज के मरीज आए। किसी मरीज की खून की जांच नहीं की गई। स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आरोग्य मेला में डॉ. ब्रजेश कुमार, फार्मासिस्ट शशीकांत मौर्य, एलटी ओमेंद्र यादव व वार्ड बॉय मदनपाल मौजूद रहे। संवाद

दबतोरी के नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आरोग्य मेला में मरीजों को देखते डॉक्टर। संवाद

दबतोरी के नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आरोग्य मेला में मरीजों को देखते डॉक्टर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed