फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Blood sprays The lives

रक्तदान से बचती है लोगों की जान

Mon, 13 Jun 2016 11:20 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Mon, 13 Jun 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
नियमित रक्तदाताओं की जिले में कोई कमी नहीं है। बावजूद इसके इकलौते ब्लड बैंक में खून की किल्लत बनी रहती है। इसके लिए समाज में जागरुकता की जरूरत है। अमर उजाला फाउंडेशन इस दिशा में पहल करता रहा है। 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस पर अमर उजाला की ओर से ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। रक्तदान शिविर में नियमित रक्तदाताओं को सम्मानित भी किया जाएगा। शिविर का शुभारंभ डीएम सीपी त्रिपाठी और सीएमएस डॉ. एके गुप्ता करेंगे। 
विज्ञापन

करीब 37 लाख की आबादी वाले बदायूं जिले के इकलौती ब्लड बैंक की क्षमता 300 यूनिट ब्लड की है। लोगों में रक्तदान के प्रति जागरुकता के अभाव की वजह से यहां स्टॉक पूरा नहीं होता। ऐसे में लोगों को रक्त के लिए बरेली की दौड़ लगानी होती है। रक्त की जरूरत सिर्फ घायलों के लिए ही नहीं प्रसूताओं के लिए भी होती है। कई बार रक्त मिलने में देरी होने की वजह से इनकी जान तक चली जाती है। ब्लड बैंक में रक्त का स्टॉक पूरा होने पर जरूरतमंदों को आसानी से रक्त मिल सकेगा। इससे प्रसूताओं और घायलों की खून मिलने में देरी से जान भी नहीं जाएगी।
विज्ञापन

-----
- ये लोग कर सकते हैं रक्तदान
18 से 60 साल तक के स्वस्थ व्यक्ति जिनका वजन 50 किलोग्राम से ऊपर वह रक्तदान कर सकता है। पुरुष तीन महीने में एक बार और महिलाएं चार महीने में एक बार रक्त दान कर सकती हैं। रक्तदान करने से किसी प्रकार की शारीरिक कमजोरी नहीं आती। दान किया गया रक्त एक सप्ताह के भीतर रिकवर हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
- नियमित रक्तदान के फायदे
नियमित रक्तदान करने से शरीर में आयरन की मात्रा संतुलित रहती है। रक्तदान करने से हार्टअटैक का खतरा कम होता है। इसके साथ रक्तदान से कैंसर का खतरा भी कम होता है। रक्तदान कोलेस्ट्रॉल को कम करने के साथ रक्तचाप को नियंत्रित करता है। इसके साथ हम रक्तदान से घायल जरूरतमंद लोगों का जीवन भी बचा सकते हैं।
-----
- फ्री में तमाम चेकअप भी
रक्तदान करने वाले व्यक्ति के रक्त संबंधी सभी चेकअप फ्री में किए जाते हैं। यह भरोसेमंद होते हैं। ऐसे में रक्तदान का यह भी एक फायदा है कि रक्तदान कि जरिए समय-समय पर हम अपने चेकअप भी करा सकते हैं। 
-----
- 37 लाख की आबादी में सिर्फ 50 यूनिट रक्त
जिले की आबादी करीब 37 लाख है। इकलौते ब्लड बैंक की क्षमता 300 यूनिट ब्लड रखने की है। जबकि यहां 50 यूनिट से ज्यादा ब्लड का स्टॉक ही नहीं हो पाता। इस वजह से तमाम ग्रुप के जरूरतमंदों को बरेली की दौड़ लगानी होती है। खून मिलने में देरी की वजह से कई लोगों की जान तक चली जाती है। ब्लड बैंक में रक्त स्टॉक होने पर लोगों की बेजा जान जाने से बच जाएगी। 

----
रक्तदान से किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं होता। नियमित रक्तदान से तमाम फायदे हैं। रक्तदान के लिए लोगों को जागरुक करने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। ब्लड बैंक में रक्त की किल्लत न हो तो कई लोगों की जान बच सकती है।
-डॉ. एके गुप्ता, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed