फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   blood donat

रक्तदान शिविर में महादानियों ने लिया बढ़चढ़ कर हिस्सा

Fri, 02 Oct 2020 01:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 01:22 AM IST
विज्ञापन
blood donat
जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में लगे रक्तदान शिविर में रक्तदान करते मानव शर्मा। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। रक्तदान को जीवन दान यूं ही नहीं कहा जाता। किसी के द्वारा दान किया गया रक्त कई लोगों की जान बचा सकता है। यही सोच लेकर अमर उजाला फाउंडेशन लगातार रक्तदान शिविरों का आयोजन करता आ रहा है, जिसमें तमाम लोगों का सहयोग मिलता रहा है। गुरुवार को भी अमर उजाला के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में किया गया, जिसमें रक्तदानियों ने रक्तदान करके अपना धर्म निभाया। कोरोना काल के कारण रक्तदानियों की संख्या हालांकि पहले की अपेक्षा कम रही, लेकिन आने वाले लोगों के उत्साह में कोई कमी नहीं देखी गई।
विज्ञापन

स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के मौके पर लगे शिविर का उद्घाटन जिला अस्पताल के सीएमएस विजय बहादुर राम ने किया। इस मौके पर सीएमएस ने कहा कि रक्तदान करने से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं है क्योंकि इससे कई लोगों का जीवन बचाया जा सकता है। 18 साल से 65 वर्ष के बीच का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है जो तीन माह के अंतराल पर किया जा सकता है।
विज्ञापन

कोरोना काल के कारण अस्पताल में आने वाले लोगों की संख्या कम रही, लेकिन फिर भी सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक चले रक्तदान शिविर में 10 लोग रक्तदान कर अमर उजाला के साथ इस पुण्य काम के भागीदार बने। इस मौके पर ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. एपी गौतम, फार्मासिस्ट शिवम रस्तोगी, एलटी शहरोज खान, काउंसलर कीर्ति शर्मा, गंगा सिंह, राजीव गुप्ता, प्रदीप कुमार का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन लोगों ने किया रक्तदान
जिला अस्पताल में लगे शिविर में उत्तर प्रदेश लोनिवि मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मानव कुमार शर्मा, युवा मंच के संस्थापक ध्रुवदेव गुप्ता, व्यापारी नेता नवनीत गुप्ता, अधिवक्ता अमित गौड़ समेत सद्दाम, चांद मिया, सचिन, राहुल, हरिओम और मनोज कुमार ने रक्तदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed