फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   BKU workers closed the tehsil gate and lay down in front of the SDM chamber

Budaun News: तहसील गेट बंद करके एसडीएम चैंबर के सामने लेट गए भाकियू कार्यकर्ता

Sun, 22 Sep 2024 02:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
BKU workers closed the tehsil gate and lay down in front of the SDM chamber
एसडीएम को ज्ञापन देते जिलाध्यक्ष रामाशंकर भारद्वाज। संवाद
बिल्सी। शनिवार को कर्ज वसूली के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) टिकैत ने तहसील प्रांगण में महासभा का आयोजन किया। एसडीएम के न आने से नाराज भाकियू कार्यकर्ता उनके चैंबर के सामने गेट बंद करके लेट गए। इसके बाद एसडीएम पहुंचे और ज्ञापन लिया, तब प्रदर्शन खत्म हुआ।
विज्ञापन

सुबह से ही कर्ज वसूली के विरोध में तहसील प्रांगण में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता जमा होना शुरू हो गए थे। पंचायत का नेतृत्व मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चौधरी सौदान सिंह, मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना और जिलाध्यक्ष रामाशंकर शंखधार के नेतृत्व में किया गया।
विज्ञापन

चौधरी सौदान सिंह ने कहा कि इस समय तहसील कर्मियों द्वारा किसानों का कर्ज वसूली के नाम पर उत्पीड़न किया जा रहा है। बैंक कर्मियों द्वारा विशेष खेल खेला गया, कर्जे में कई गुना ब्याज जोड़कर अशुद्ध आरसी तहसील भेज दी गई। जिलाध्यक्ष रामाशंकर शंखधार ने कहा किसान इस समय कर्ज चुकाने की स्थिति में नहीं हैं। आखिर गन्ने का भी तो करोड़ों में बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन-प्रशासन चीनी मिलों से भुगतान कराने में विफल रहा और किसानों से कर्ज वसूली की जा रही है। मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने कहा कि किसानों के साथ शासन उनके साथ अभद्र व्यवहार कर रहा है। कर्ज वसूली को लेकर 21 अक्टूबर से बदायूं में जेल भरो आंदोलन शुरू किया जाएगा।

उधर, जब तहसील के कर्मी पंचायत स्थल पर ज्ञापन लेने नहीं आए तो एसडीएम को ज्ञापन देने की बात कही गई। बताया गया कि एसडीएम बाहर हैं। इस पर किसान आक्रोशित हो गए एसडीएम चैंबर के सामने किबाड़ बंद करके लेट गए और नारेबाजी शुरू कर दी। बाद में एसडीएम मौके पर पहुंचे और ज्ञापन लिया। इसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। ज्ञापन देने वालों में ठाकुर अजय पाल सिंह, जोगेंद्र सिंह, सुखपाल सिंह, सोमवीर सिंह, कैसर अली, नाथू सिंह, जुगल किशोर, चौधरी रमेश चंद्र, अमरपाल सिंह यादव, फैयाज प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed