फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   BKU vocal about stray animals

Budaun News: छुट्टा पशुओं को लेकर भाकियू मुखर

Sun, 10 Sep 2023 12:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 Sep 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
BKU vocal about stray animals
उझानी में विरोध प्रदर्शन करते भाकियू कार्यकर्ता। संवाद
- राजस्व निरीक्षक को ज्ञापन सौंपा, एसडीएम से भी की समस्याओं को लेकर वार्ता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
उझानी (बदायूं)। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने छुट्टा पशुओं से किसानों को दिक्कत और ऋण माफी योजना लागू किए जाने की मांग करते हुए शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में मासिक पंचायत की। पंचायत के बाद कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन भी किया। बाद में एसडीएम से मिले कार्यकर्ताओं ने उन्हें किसानों की परेशानी बताई।
मंडल अध्यक्ष अनवीर सिंह के नेतृत्व में दोपहर बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जुटे यूनियन के कार्यकर्ताओं ने किसानों की दिक्कतों पर मशविरा किया। पंचायत के दौरान यूनियन के नेताओं ने कहा कि क्षेत्र में छुट्टा पशुओं की वजह से किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। छुट्टा पशु जिस खेत में घुस जाते हैं, उसमें फसल पूरी तरह तबाह हो जाती है। फसलों की रखवाली के दौरान किसानों को रात भर जागना पड़ता है। किसानों ने ऋण माफी योजना लागू नहीं किए जाने पर भी नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन

पंचायत के बाद यूनियन के कार्यकर्ताओं ने अफसरों के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। कहा कि राजस्व कर्मचारी मृत्यु प्रमाण बनाने के दौरान ज्यादा समय लगाते हैं। इसके चलते उनके आश्रितों को सरकारी योजनाओं का समय रहते फायदा नहीं मिल पाता। प्रदर्शन के दौरान ही राजस्व निरीक्षक रवेंद्र कुमार शर्मा ने यूनियन के नेताओं से भेंट की। उन्हें पांच सूत्रीय मांग पत्र भी सौंपा गया। बाद में एसडीएम सदर एसपी वर्मा कोतवाली पहुंचे तो उन्होंने यूनियन के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को बुलाकर वार्ता की। उन्होंने कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। प्रदर्शन के दौरान ताराचंद्र, कृष्ण मुरारी शाक्य, राजेश, प्रेमशंकर, ओमवीर और नन्हे शाक्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed