फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   BJP workers turn out in large numbers for the 'Viksit Bharat' Sankalp Padyatra.

Budaun News: विकसित भारत की संकल्प पदयात्रा में उमड़े भाजपाई

Thu, 08 Oct 2026 01:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
BJP workers turn out in large numbers for the 'Viksit Bharat' Sankalp Padyatra.
शहर में निकाली विकसित भारत के संकल्प पदयात्रा में शामिल केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा, जनपद प
बदायूं। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बुधवार को हाफिज सिद्दीकी इस्लामिया इंटर कॉलेज ग्राउंड में विकसित भारत संकल्प सभा हुई। इसमें जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के वर्चुअल संबोधन को सुना। इसके बाद विकसित भारत संकल्प पदयात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

पदयात्रा इस्लामिया इंटर कॉलेज से प्रारंभ होकर महाराणा प्रताप चौक, भगवान परशुराम चौक, रोडवेज, भामाशाह चौक, जेल तिराहा होते हुए वापस इंटर कॉलेज पर सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में भाजपा के जिला प्रभारी राकेश मिश्र अनावा ने कहा कि जिन विधानसभा क्षेत्रों में अभी संगठनात्मक कार्य शेष हैं, वहां भी पूरी गंभीरता के साथ कार्य करें। आज कार्यक्रम में उमड़ी यह भीड़ जनता और कार्यकर्ताओं के उत्साह का प्रतीक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पूरी ताकत के साथ जुटने का आह्वान करते हुए कहा कि यह उत्साह आगामी चुनाव में पार्टी की जीत के संकल्प को दर्शाता है।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान इसी सेवा भावना को जन-जन तक पहुंचाने और नागरिकों को विकसित भारत के संकल्प से जोड़ने का माध्यम है। वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है। कार्यक्रम में सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, डीके भारद्वाज, विमल कृष्ण अग्रवाल, डॉ. संघमित्रा मौर्य, जितेंद्र यादव, शारदेन्दु पाठक, राजेश्वर सिंह पटेल, महेश राठौर, डीपी भारती, शैलेश पाठक, दीपमाला गोयल आदि पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



---
युवाओं को रोजगार मांगने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला बनना है : डॉ. अरुण कुमार
प्रभारी मंत्री एवं वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद विश्व स्तर पर भारत की नई पहचान स्थापित हुई है। आज विश्व में भारत और भारतीयों का सम्मान बढ़ा है। अब विकसित, प्रगतिशील और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संकल्प लेना है। एक जनपद एक उत्पाद को बढ़ावा देने के साथ ही युवाओं को रोजगार मांगने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला बनाने की दिशा में कार्य करना होगा।

--
राष्ट्र के प्रति समर्पण को स्मरण करने का है अवसर : बीएल वर्मा
केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सरकार के मुखिया के रूप में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम उनकी दीर्घ सेवा यात्रा और राष्ट्र के प्रति समर्पण को स्मरण करने का अवसर है। प्रधानमंत्री ने अपने सार्वजनिक जीवन में जनसेवा को राजनीति का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा का दायित्व माना है।

शहर में निकाली विकसित भारत के संकल्प पदयात्रा में शामिल केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा, जनपद प

शहर में निकाली विकसित भारत के संकल्प पदयात्रा में शामिल केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा, जनपद प

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed