फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   BJP workers took out a march in the city and were welcomed with a shower of flowers.

Budaun News: शहर में भाजपाइयों ने निकाली पदयात्रा, पुष्पवर्षा कर हुआ स्वागत

Sun, 16 Nov 2025 12:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sun, 16 Nov 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
BJP workers took out a march in the city and were welcomed with a shower of flowers.
पदयात्रा में शामिल भाजपा नेता व कार्यकर्ता। स्रोत- भाजपा मीडिया सेल
बदायूं। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में शनिवार को सदर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने पदयात्रा का आयोजन किया। सदर विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता के नेतृत्व में निकली यह यात्रा लगभग 12 किलोमीटर पैदल चलकर आमगांव में संपन्न हुई।
विज्ञापन

यात्रा का शुभारंभ सरदार पटेल चौक से हुआ, जो भगत सिंह चौक, भगवान कार्तिकेय चौक, गोपाल टॉकीज, दातागंज तिराहा, रेलवे क्रॉसिंग, लखनपुर होते हुए आमगांव पहुंची। खेड़ा नवादा में मुस्लिम समाज के लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
विज्ञापन

भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा कि पूरे देश में सरदार पटेल की 150 वीं जयंती पर उनके सम्मान में पदयात्राएं निकाली जा रही हैं। उन्होंने कहा कि अगर सरदार पटेल न होते तो आज देश की स्थिति बिल्कुल अलग होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

भगत सिंह चौक पर पंजाबी सेवा समिति के प्रिंस मेंहदीरत्ता,डीके चढ्ढा, गुरदीप सिंह, परमिंदर सिंह, राजेंद्र अनेजा, मनमोहन भासिन, संजय खुराना और स्थानीय समाज के लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। रजनी मिश्रा के नेतृत्व में भी स्वागत किया गया। भगवान कार्तिकेय चौक पर वैश्य समाज, लोची नगला पर मनोज कृष्ण गुप्ता व सभासद मोहित सक्सेना, दातागंज तिराहा पर अमन गुप्ता, धर्मा सेवा ट्रस्ट कार्यालय पर राणा प्रताप सिंह, हरप्रसाद सिंह पटेल ने जोरदार स्वागत किया। यात्रा में क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा दुर्विजय सिंह शाक्य, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक भारतीय सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed