फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   BJP took out Tiranga Yatra on the Ganga using a steamer in Budaun

गंगा में लहराया तिरंगा: बदायूं में भाजपा ने निकाली अनोखी यात्रा, स्टीमर पर सवार हुए विधायक और पदाधिकारी

Tue, 11 Aug 2026 05:51 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 11 Aug 2026 05:51 PM IST
सार

हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को भाजपा ने कछला में गंगा नदी में तिरंगा यात्रा निकाली। इस यात्रा में 11 स्टीमर शामिल थे। बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता और कार्यकर्ता इनमें सवार थे।

विज्ञापन
BJP took out Tiranga Yatra on the Ganga using a steamer in Budaun
गंगा में निकाली गई तिरंगा यात्रा - फोटो : संवाद

विस्तार

बदायूं में हर घर तिरंगा अभियान के क्रम में मंगलवार को कछला में भाजपा ने गंगा नदी में स्टीमरों से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। कछला नगर पंचायत से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ हुआ। कछला गंगा घाट तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस तिरंगा यात्रा में 11 स्टीमर शामिल हुए। इन पर बिल्सी विधायक, भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता सवार होकर निकले। 
विज्ञापन


BJP took out Tiranga Yatra on the Ganga using a steamer in Budaun
स्टीमर पर सवार विधायक, भाजपा जिलाध्यक्ष व अन्य - फोटो : संवाद

तिरंगा यात्रा में शामिल बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि पहले की सरकारों में तिरंगा यात्रा निकालने में भी डर लगता था, लेकिन आज हम लोग घर-घर जाकर तिरंगा वितरित कर रहे हैं। पतित पावनी मां गंगा मैया के शीतल जल में विशाल नौका तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं। तिरंगा यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, मंडल अध्यक्ष मोहित तोमर, चेयरमैन जगदीश लोनिया चौहान, नीरज शर्मा, सुख पाल वर्मा, मुनीष कुमार राघव, शैलेश लोनिया चौहान, झंडू भैया, गिरीश पाल सिंह, अमित आदि शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उझानी में धूमधाम से निकली तिरंगा यात्रा
उझानी में हर घर तिरंगा अभियान में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकालकर लोगों को देशभक्ति का संदेश दिया। यात्रा में स्कूल के बच्चों की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। तिरंगा यात्रा नगर पालिका परिषद कार्यालय के मुख्य गेट से शुरू हुई। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्विजय शाक्य, पूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल और नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल ने तिरंगा लहराकर यात्रा को रवाना किया। स्टेशन रोड, घंटाघर चौराहा, बिल्सी रोड, कछला रोड बाजार और बदायूं रोड बाजार से होकर तिरंगा यात्रा पालिका परिसर में आकर समाप्त हुई। 

विज्ञापन

तिरंगा यात्रा में देवनागरी इंटर कॉलेज, अयोध्या प्रसाद विद्या मंदिर उमा विद्यालय, एमजीपी कॉलेज और अशर्फी देवी कन्या इंटर कॉलेज के विद्यार्थी शामिल रहे। बिल्सी रोड बाजार में जमीर खां के नेतृत्व में मुस्लिम समाज के लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। रास्ते में दुकानदारों ने फूल बरसाए। इस मौके पर राहुल शंखधार, किशनचंद्र शर्मा, अरुण अग्रवाल, रतन जिंदल, संदीप सक्सेना, संकेत मोहन शर्मा, धर्मवीर यादव, विवेक राष्ट्रवादी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed