फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   bjp mla ate food after three years and 75 days after fulfilling the promises in budaun

UP News: भाजपा विधायक ने तीन साल 75 दिन बाद ग्रहण किया अन्न, कोरोना काल में ली थी ये शपथ

Sun, 11 Aug 2024 02:51 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 11 Aug 2024 02:51 PM IST
सार

भाजपा विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने तीन साल पहले शपथ ली थी कि जब तक कोरोना विश्व से नष्ट नहीं हो जाएगा, तब तक अन्न ग्रहण नहीं करेंगे। इसके अलावा उन्होंने यह शपथ ली थी कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बनेंगे। इसके बाद ही अन्न ग्रहण करेंगे। 

विज्ञापन
bjp mla ate food after three years and 75 days after fulfilling the promises in budaun
सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता को अन्न ग्रहण कराते केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने अपने जन्मदिन के मौके पर शनिवार को शहर के एक लॉन में कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया। इसमें विधि विधान से तीन साल 75 दिन बाद अन्न (प्रसाद) ग्रहण किया। 

विज्ञापन


सदर विधायक /पूर्व राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने  26 अप्रैल 2021 को कोरोना काल में अपने सुपौत्र विश्वप्रिय के जन्मदिन पर शपथ ली थी कि जब तक कोरोना विश्व से नष्ट नहीं हो जाएगा। तब तक वह अन्न ग्रहण नहीं करेंगे। इसके अलावा उन्होंने शपथ ली थी कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बनेंगे। उसके बाद ही अन्न ग्रहण करूंगा। उनकी दोनों प्रतिज्ञाएं पूर्ण हुईं। 
विज्ञापन


विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने अपने शुभचिंतकों के परामर्श पर दोबारा अन्न (प्रसाद) ग्रहण किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि विधायक महेश चंद्र गुप्ता हरि बोल महाराज के अनन्य भक्त हैं और वह ईश्वरवादी व्यक्ति हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री रहे मौजूद 
केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि महेश चंद्र गुप्ता ने जन्मदिन के मौके पर कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह आयोजित करके श्रेष्ठ कार्य किया है, क्योंकि पार्टी का कार्यकर्ता ही भाजपा की रीढ़ है।

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा कि महेश चंद्र गुप्ता सरल और सहज और विनम्रता के प्रतीक हैं। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, एमएलसी वागीश पाठक, पूर्व सांसद संघमित्रा मौर्य , एमएलसी कुंवर महाराज सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed