फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   BJP Minority Front hoisted the tricolour at Chhoti Sarkar's dargah

Budaun News: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने छोटी सरकार की दरगाह पर तिरंगे लहराए

Thu, 14 Aug 2025 01:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
BJP Minority Front hoisted the tricolour at Chhoti Sarkar's dargah
यात्रा के दौरान बाइकों पर मौजूद व्यापारी।  स्रोत:संगठन
बदायूं। जिले में तीसरे दिन भी तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने छोटी सरकार की दरगाह पर तिरंगे लहराए, वहीं भाकियू के आह्वान पर किसानों ने म्याऊं में तिरंगा यात्रा निकाली। बिसौली में किसानों ने तिरंगा यात्रा निकाली और राष्ट्रपति को संबोधित छह सूत्री ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला उपाध्यक्ष एवं तिरंगा अभियान के जिला संयोजक एडवोकेट मोहम्मद सिराज़ अल्वी के नेतृत्व में मुस्लिम समाज के लोगों ने दरगाह हजरत शाह विलायत छोटे सरकार के गेट पर तिरंगा फहराया। लोगों को घर और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान युवकों ने हाथों में तिरंगा लेकर हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। उन्होंने कहा आजादी की 79वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। इस अवसर पर सह संयोजक अज़मत पीर, मुशाहिद पीर, अन्नू पीर, नईम पीर, शाहरुख अल्वी, शमीम, शरीफ और फिरोज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन



तिरंगा लेकर निकले किसान
म्याऊं। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के ब्लॉक अध्यक्ष पंडित सुनील शर्मा के नेतृत्व में ब्लॉक परिसर से रैली निकाली गई। किसानों और संगठन के पदाधिकारियों ने हाथों में तिरंगा थामकर राष्ट्रभक्ति के गीतों के साथ वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। इस अवसर पर क्षेत्र के किसानों में खासा उत्साह देखने को मिला। यात्रा में ट्रैक्टर-ट्रॉली और दोपहिया वाहन शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



भाकियू ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया ज्ञापन
बदायूं। भाकियू (टिकैत) ने बिसौली में तिरंगा यात्रा निकालकर युवा मंडल अध्यक्ष दिनेश यादव के नेतृत्व में किसानों ने राष्ट्रपति के नाम छह सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में कहा गया हैं तहसील क्षेत्र की किसी भी समिति पर यूरिया खाद उपलब्ध नहीं है। विद्युत निगम किसानों का शोषण कर रहा है। ग्राम पंचायतों में आवारा गोवंश खुलेआम घूम रहे हैं। गंगा एक्सप्रेस-वे के निर्माण के दौरान लोकल मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए हैं। अनाज मंडी को कब्जा मुक्त किया जाए। जल जीवन मिशन के तहत खोदी गई सड़कों को शीघ्र दुरुस्त कराने की मांग की। इस मौके पर मंडल सचिव कृष्ण अवतार, योगेश यादव, कृष्ण वीर, राकेश यादव आदि थे। इसी तरह बदायूं उद्योग व्यापार मंडल की ओर से व्यापारियों ने बाइकों में झंडे लगाकर यात्रा निकाली। यात्रा नगर पालिका से शुरू होकर पंजाबी मोहल्ला, लावेला चौक, कश्मीरी चौक, सुभाष चौक सहित अन्य जगहों से होते हुए नगर पालिका पर समाप्त हुई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष वीरेंद्र धींगड़ा, सत्यनारायण वैश्य, सागर अरोरा, चमन गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे।

यात्रा के दौरान बाइकों पर मौजूद व्यापारी।  स्रोत:संगठन

यात्रा के दौरान बाइकों पर मौजूद व्यापारी।  स्रोत:संगठन

यात्रा के दौरान बाइकों पर मौजूद व्यापारी।  स्रोत:संगठन

यात्रा के दौरान बाइकों पर मौजूद व्यापारी।  स्रोत:संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed