{"_id":"689b988466cd2c058a0d5ab0","slug":"bjp-members-gave-the-message-of-patriotism-by-taking-out-tiranga-yatra-badaun-news-c-123-1-sbly1035-144961-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: भाजपाइयों ने तिरंगा यात्रा निकालकर दिया देश भक्ति का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: भाजपाइयों ने तिरंगा यात्रा निकालकर दिया देश भक्ति का संदेश
विज्ञापन
दहगवां में बाइक पर सवार होकर निकालते तिरंगा यात्रा। संवाद
बदायूं। हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले के 30 मंडल स्तर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उत्साह व उमंग के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। सिविल लाइन मंडल में तिरंगा यात्रा का शुभारंभ वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई चौक से पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद दीपमाला गोयल एवं मंडल अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने किया।
वजीरगंज। तिरंगा यात्रा विश्वजीत गुप्ता के नेतृत्व में सरस्वती शिशु मंदिर से शुरू हुई। यात्रा पर जगह-जगह फूल बरसाए गए। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राघव चौहान, जय पाल, कुंवर प्रताप सिंह. जोगेश जैनी. अनुज सक्सेना, रिधि प्रताप आदि मौजूद रहे। संवाद
म्याऊं। मंडल की हर घर तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन ब्लॉक परिसर से किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में निवर्तमान विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने शिरकत की और कार्यकर्ताओं के साथ हाथों में तिरंगा लिए पैदल यात्रा में शामिल हुए। संवाद
विज्ञापन
सहसवान। प्रमोद संस्कृत पाठशाला से प्रारंभ होकर तिरंगा यात्रा तहसील परिसर में संपन्न हुई। जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक भारतीय, मंडल अध्यक्ष पीयूष माहेश्वरी के नेतृत्व यात्रा में निकाली गई। यात्रा में आरकेएम एकेडमी, पन्ना लाल इंटर कॉलेज, आदर्श जूनियर हाई स्कूल, प्रगति पब्लिक स्कूल, सर सैय्यद पब्लिक स्कूल के बच्चे शामिल रहे। वरिष्ठ भाजपा नेता विक्रांत यादव के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने बड़ी धूमधाम से शादीपुर से दानपुर तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में दहगवां ब्लाक प्रमुख पति सुभाष गुप्ता, मंडल अध्यक्ष वीरपाल यादव आदि शामिल रहे। संवाद
इस्लामनगर। ब्लॉक कार्यालय से तिरंगा यात्रा निकली गई पूर्व विधायक दयासिंधु शंखधार,खंड विकास अधिकारी मुनव्वर अली, भाजपा नेता डीसीबी डायरेक्टर हितेन्द्र शंखधार, मंडल अध्यक्ष राजीव शर्मा, रामकिशन गुप्ता आदि झंडा लेकर आगे चल रहे थे। संवाद
दहगवां। भाजपा कार्यकर्ताओं ने दहगवां क्षेत्र दर्जन भर गावों मे तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें सभी कार्यकर्ताओं ने अपने अपने हाथों में झंडे लेकर और भारत माता के जयकारे लगाते हुए तिरंगा यात्रा निकाली।
कुंवरगांव। भाजपा युवा नेता विश्वजीत गुप्ता ने तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। तिरंगा यात्रा हसनपुर से शुरू होकर झबरा की पुलिया, विद्युत उपकेंद्र, संकटमोचन हनुमान मंदिर, मुख्य चौराहा, थाना, साप्ताहिक बाजार चौराहा होते हुए गंज पेट्रोल पंप पर समाप्त हुई।
तिरंगा यात्रा में गूंजे देशभक्ति के जयकारे
उझानी। पूर्व राज्यमंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल और नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा में कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सड़कों पर देशभक्ति के जयकारे गूंजते रहे। तिरंगा यात्रा नगर पालिका परिषद के मुख्य द्वार से शुुरू मंगलवार पूर्वाह्न हुई। स्टेशन रोड, कछला रोड बाजार, किलाखेड़ा, बिल्सी रोड से सब्जी मंडी के रास्ते लिंक रोड होकर अपराह्न समाप्त हुई। डीजे साउंड सिस्टम से भी देशभक्ति की धुन निकली। देवनागरी इंटर कॉलेज, एमजीपी और नगर पालिका अशर्फीदेवी कन्या इंटर कॉलेज के छात्र और छात्राओं ने भी यात्रा में हिस्सा लिया। संवाद
बिल्सी। नगर के मुख्य बाजार में मंगलवार को भाजपा के कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा धूमधाम से निकाली। शुभांरभ महात्मा गांधी पार्क से विधायक प्रतिनिधि नवनीत कुमार शाक्य ने हरी झंड़ी दिखाकर किया। यात्रा चंद्रशेखर आजाद मार्केट, बालाजी चौक, सर्राफा बाजार, अटल चौक, कटरा बाजार होती हुई नगर पालिका परिषद कार्यालय पर जाकर समाप्त हुई। इस दौरान स्कूली बच्चों ने देश भक्ति के गीत एवं नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। तिरंगा यात्रा का जगह-जगह लोगों ने फूल वर्षा का स्वागत किया। इस मौके पर चेयरमेन ज्ञानदेवी सागर, ममता शाक्य, आदित्य माहेश्वरी आदि मौजूद रहे। संवाद