{"_id":"5985f6c24f1c1b354d8b483e","slug":"bjp-members-checked-blood-group-and-hemoglobin","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाइयों ने चेक कराया ब्लड ग्रुप और हीमोग्लोबिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाइयों ने चेक कराया ब्लड ग्रुप और हीमोग्लोबिन
उझानी (बदायूं)।
Updated Sat, 05 Aug 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
भाजपार्इ
- फोटो : अमर उजाला
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित किया परीक्षण शिविर
भारतीय जनता पार्टी नगर कमेटी के तत्वावधान में शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित शिविर में कार्यकर्ताओं ने ब्लड ग्रुप और हीमोग्लोबिन चेक कराया।
शिविर शुरू होने पर पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष डॉ. आलोक कुमार गुप्ता ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। चिकित्साधीक्षक एमबी सिंह और लैब टेक्नीशियन जय गोविंद यादव की अगुवाई में स्वास्थ्य कर्मियों ने करीब डेढ़ सौ लोगों का ब्लड ग्रुप चेक किया। इनमें नगर कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी शामिल हैं। ज्यादा लोगों का हीमोग्लोबिन चेक किया गया। इस मौके पर विधायक आरके शर्मा के प्रतिनिधि मुकेश तोमर, राहुल शंखधार, योगेश प्रताप सिंह, देवेंद्र सिंह, योगेश प्रताप सिंह, शैलेंद्र सिंह, गिरीशपाल सिंह, राजीव गोयल, कमलेश वार्ष्णेय, किशनचंद्र शर्मा, कल्लू कश्यप, रमेश गुप्ता, संजय वार्ष्णेय, मोहित वाल्मीकि, पवन वार्ष्णेय, शंकर गुप्ता, हरस्वरूप वार्ष्णेय, अमित शर्मा, विवेक शर्मा, स्वनिल वर्मा आदि मौजूद थे।
परीक्षण कैंप का विधायक ने किया उद्घाटन
दातागंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शनिवार को रक्त परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक राजीव कुमार सिंह बब्बू ने किया।
विज्ञापन
कैंप में स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक सनोज मिश्रा ने बताया कि कैंप में हीमोग्लोविन और ब्लड ग्रुप की जांच की गई। विधायक राजीव कुमार सिंह ने रक्त की जांच कराई। विधायक ने कहा कि रक्तदान से बढ़कर और कोई दान नहीं है। रक्त देने से किसी की जान बच सकती है। इसी लिए इसे महादान कहा जाता है। बोले, क्षेत्र के लोगों को चाहिए वह पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्मशती पर होने वाले रक्तदान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें। इस मौके पर बीजेपी नेता राजीव कुमार सिंह तोमर, नीतेश जौहरी, हनी गुप्ता, गोपाली सिंह और संजीव आदि मौजूद रहे।