फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bisauli sub station's whistle, supply in many areas stalled

बिसौली सब स्टेशन की सीटी फटी, कई इलाकों में सप्लाई ठप

Sat, 06 May 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो       बिसौली/वजीरगंज
अमर उजाला ब्यूरो       बिसौली/वजीरगंज Updated Sat, 06 May 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
Bisauli sub station's whistle, supply in many areas stalled
लाइट - फोटो : अमर उजाला
132 केवीए सब स्टेशन से जुड़े इलाकों में तीन दिन रहेगा संकट      
विज्ञापन

विभाग की तकनीकी टीम खराबी को दुरुस्त करने में जुटी      

 बिसौली स्थित 132 केवीए के विद्युत उपकेंद्र का करंट ट्रांसफार्मर (सीटी) शनिवार दोपहर अचानक तेज धमाके के साथ फट गया। इससे बिसौली समेत आस-पास के इलाकों में बिजली संकट पैदा हो गया। बिजली विभाग की तकनीकी टीम ने करीब चार घंटे के बाद सीटी तो बदल दिया, लेकिन अभी इलाके में दो से तीन दिन तक बिजली संकट बना रहने की संभावना है।       
बिसौली के 132 केवीए उपकेंद्र से वजीरगंज, बिसौली, बगरैन, मुड़िया, आसफपुर समेत कई इलाकों में सप्लाई होती है। शनिवार को इन इलाकों में सीटी बदलने के दौरान करीब चार घंटे तक बिजली ठप रही। विभागीय अधिकारियों की मानें तो सीटी फुंकने की वजह लोड ज्यादा होना है। सीटी को तो बदल दिया गया है, लेकिन अभी तीन-चार दिन तक यह पूरी क्षमता से काम नहीं कर सकेगा। ऐसे में 132 केवीए से जुड़े इलाकों में बिजली संकट बना रहने की संभावना है। इसे जल्द दूर कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


आसफपुर में कई दिनों से बिजली संकट
आसफपुर। क्षेत्र में कई दिन से बिजली संकट बना हुआ है। चार-पांच घंटे की बिजली सप्लाई मिल पा रही है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खेती-किसानी के काम भी प्रभावित हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी बिजली कटौती के बारे में कोई संतोषजनक जवाब भी नहीं देते। बिजली विभाग की कार्यप्रणाली से लोगों में रोष पनप रहा है।      
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली चोरी में छह के खिलाफ एफआईआर      
बदायूं। विद्युत वितरण खंड द्वितीय ने शनिवार को बिजली चोरी रोकने और बकाया वसूली के लिए अभियान चलाया। अभियान के दौरान मूसाझाग थाना क्षेत्र में छह लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ लिया। इनके खिलाफ मूसाझाग थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बकाया न चुकाने पर विभाग ने 191 कनेक्शन काटे भी। द्वितीय खंड के अधिशासी अभियंता छैल बिहारी के निर्देशन में अभियान के दौरान विभाग ने 18 लाख रुपये बकाया वसूली की। 96 लोगों को नए विद्युत कनेक्शन दिए गए। बिजली विभाग की बकाया बिल पर छूट योजना का लाभ लेने के लिए 196 लोगों ने पंजीकरण भी कराया। इधर, द्वितीय खंड की ओर से शनिवार को वजीरगंज, बिल्सी, बिनावर, उसावां, दातागंज और अलापुर उपकेंद्र पर कैंप लगाए गए। कैंप में बिजली बिलों में त्रुटियों को ठीक करने के साथ लोगों की शिकायतों का भी निपटारा किया गया। रविवार को भी विभाग अभियान चलाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed