{"_id":"6a359c72cab8ed718c00ac2c","slug":"bisauli-aonla-road-to-be-widened-at-a-cost-of-35-crore-badaun-news-c-123-1-bdn1037-166588-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बिसौली-आंवला मार्ग का 35 करोड़ से होगा चौड़ीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बिसौली-आंवला मार्ग का 35 करोड़ से होगा चौड़ीकरण
विज्ञापन
बदायूं। लोक निर्माण विभाग ने करीब 14 किलोमीटर लंबे बिसौली-आंवला मार्ग के चौड़ीकरण की कार्ययोजना तैयार कर ली है। महत्वाकांक्षी परियोजना पर लगभग 35 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
वर्तमान में यह मार्ग संकरा होने के कारण आए दिन जाम और दुर्घटनाओं की वजह बनता है। बिसौली, आंवला और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों लोग प्रतिदिन इसी मार्ग से आवागमन करते हैं। भारी वाहनों की आवाजाही बढ़ने से सड़क पर दबाव भी लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में चौड़ीकरण के बाद यातायात व्यवस्था बेहतर होने के साथ दुर्घटनाओं में भी कमी आने की उम्मीद है।
सड़क चौड़ी होने से क्षेत्र के व्यापार, कृषि और परिवहन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। किसानों को अपनी उपज मंडियों तक पहुंचाने में आसानी होगी, जबकि यात्रियों का सफर भी अधिक सुरक्षित और सुगम बनेगा। एक्सईएन पीडब्ल्यूडी देवपाल ने बताया कि कई कार्ययोजना को बनाकर शासन के लिए प्रस्ताव भेजा गया है, जिससे चौड़ीकरण से राहगीरों को जाम से राहत मिल सकेंगी।