फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bisauli and Shekupur assembly selected in accelerated economic development scheme

Budaun News: त्वरित आर्थिक विकास योजना में बिसौली और शेखूपुर विधानसभा का चयन

Sun, 14 Jan 2024 02:21 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jan 2024 02:21 PM IST
विज्ञापन
Bisauli and Shekupur assembly selected in accelerated economic development scheme
बदायूं। बिसौली और शेखूपुर विधानसभा में अब विकास के पंख लगेंगे, क्योंकि शासन की ओर से त्वरित आर्थिक विकास योजना के लिए दोनों विधानसभाओं को चयन किया गया है। ऐसे में विधानसभा में एक करोड़ रुपये दिए गए हैं। जिला ग्रामीण विकास अभिकरण की तरफ से प्रस्ताव बनाकर काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


शासन की तरफ से विकास कार्य में तेजी लाने के उद्देश्य से त्वरित आर्थिक विकास योजना को शुरू किया था ताकि इस धनराशि से क्षेत्र में विकास के कार्य तेजी से हो सके। दरअसल, जिले में कई गांव आज भी ऐसे हैं। जो सड़कों के लिहाज से विकास से पिछड़ गए। क्षेत्र की जतना द्वारा लगातार मांग की जा रही है। यह मांग शासन स्तर तक पहुंच रही थी। इसको लेकर शासन की ओर से बिसाैली विधानसभा को त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत एक करोड़ की धनराशि दी गई है। ऐसे में इस धनराशि से क्षेत्र में जल्द ही विकास कार्यों को रफ्तार मिल सकेगी। वहीं ग्रामीण अभियंत्रण विभाग (आरईएस) ने इस पर काम शुरू कर दिया है। इसको लेकर टेंडर निकाला गया है। जिससे स्थानीय जनता को राहत मिलेगी।
विज्ञापन




-----------



आंवला सांसद के प्रयास से मिले 67 लाख



-त्वरित आर्थिक विकास योजना के सांसद धर्मेंद्र कश्यप के प्रयास से शेखूपुर में विकास कार्य कराने के लिए 67 लाख रुपये मिले है। इस धनराशि से गांवों में सड़कों निर्माण का काम किया जाएगा। जिससे लोगों को आने जाने में परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------

सहसवान के लिए मांगें तीन करोड़
-ग्रामीण विकास अभिकरण की ओर से सहसवान और शेखूपुर विधानसभा के लिए तीन-तीन करोड़ रुपये की मांग की गई है। इसको लेकर शासन में पत्राचार किया गया है। वहीं पिछले साल जिले की सदर, दातागंज, बिल्सी विधानसभा को भी इस योजना के तहत धनराशि मिली थी। जिससे वहां पर काम कराए गए थे।



--------



वर्जन--



जो धनराशि मिली है। उस धनराशि से जल्द ही काम शुरू करा दिए जाएंगे ताकि वह काम समय पर खत्म हो सके और जनता को उनका लाभ मिल सके।



- राजेश कुमार,एक्सईएन, आरईएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed