फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Binawar and Faizganj Behta police stations get new SSIs following suspensions.

Budaun News: निलंबन के बाद बिनावर और फैजगंज बेहटा थानों को मिले नए एसएसआई

Fri, 07 Aug 2026 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Binawar and Faizganj Behta police stations get new SSIs following suspensions.
बदायूं। एसएसपी अंकिता शर्मा ने इंस्पेक्टर और दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। इसमें तीन इंस्पेक्टर, चौकी इंचार्ज सहित 19 दरोगा-पुलिस कर्मियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। हाल ही में लोनी के विपिन हत्याकांड के मुख्य आरोपी सोनू को तमंचे में गिरफ्तार दिखाकर एनकाउंटर से बचाने के मामले में निलंबित किए गए बिनावर थाने के एसएसआई बलवीर सिंह और फैजगंज बेहटा थाने के एसएसआई नरेंद्र कुमार के स्थान पर नवीन तैनाती की गई है।
विज्ञापन

तबादला सूची के अनुसार, प्रभारी मॉनिटरिंग सेल निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा को यातायात का प्रभारी बनाया गया है। यातायात के प्रभारी निरीक्षक अजयपाल सिंह के गैर जनपद स्थानांतरण होने के बाद मनोज कुमार वर्मा की तैनाती की गई है। पुलिस लाइन से निरीक्षक मनोज कुमार को मॉनिटरिंग सेल का प्रभारी बनाया है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन से हाल में ही इस्लामनगर से हटाए गए निरीक्षक जितेंद्र सिंह को अब डीसीआरबी का प्रभारी बनाया गया है। थाना वजीरगंज की चौकी बगरैन के प्रभारी उपनिरीक्षक अखिल तोमर को उसावां थाने भेजा गया। पुलिस लाइन से उपनिरीक्षक संदीप गुप्ता को चौकी बगरैन का प्रभारी, सत्यपाल सिंह को इस्लामनगर थाने की चौकी धीमरपुरा बढईपुल का प्रभारी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस लाइन से उपनिरीक्षक श्रीपाल सिंह को एसएसआई हजरतपुर, अजय शर्मा को एसएसआई बिसौली, मनोज कुमार को एसएसआई फैजगंज बेहटा, देवेंद्र सिंह को एसएसआई बिनावर, राजदीप सिंह को एसएसआई कादरचौक बनाया है। कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक हरिओम सिंह को कोतवाली का ही एसएसआई बनाया है।

पुलिस लाइन से जितेंद्र कुमार को इस्लामनगर थाने, शिवम सक्सेना को थाना साइबर क्राइम, कमलेश सिंह को थाना उसहैत, मनोज कुमार को थाना उसावां भेजा गया है। उपनिरीक्षक विष्णु दत्ता के सहसवान से दातागंज के स्थानांतरण को निरस्त कर बिसौली भेजा है। साथ ही मुख्य आरक्षी वीरसेन को गोपनीय कार्यालय सीओ बिसौली से सीओ दातागंंज के कार्यालय में भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed