{"_id":"67574f7be16e35790a09be33","slug":"bilsi-market-deteriorated-due-to-encroachment-jam-is-seen-badaun-news-c-123-1-sbly1006-130694-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: अतिक्रमण से बिगड़ी बिल्सी के बाजार की सूरत, लग रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: अतिक्रमण से बिगड़ी बिल्सी के बाजार की सूरत, लग रहा जाम
विज्ञापन
बिल्सी के मुख्य बाजार में अतिक्रमण के कारण जाम में फंसे लोग। संवाद
बिल्सी। अतिक्रमण ने नगर के मुख्य बाजार की सूरत को बिगाड़ दिया है। मुख्य बाजार में दुकानदारों ने सड़क के दोनों ओर अस्थायी रूप से अतिक्रमण कर रखा है। इसकी वजह से दोपहिया वाहन चालकों का निकलना दूभर हो गया है।
अतिक्रमण के कारण आम लोगों को भी आवागमन में काफी दिक्कत हो रही है। अक्सर यहां बाजार में दिन में कई बार जाम लग जाता है बावजूद इसके नगर पालिका परिषद प्रशासन बिल्कुल भी गंभीर नहीं है। यही वजह है कि अतिक्रमण की समस्या नगर में दिनों दिन और बढ़ती जा रही है।
अंबियापुर चौराहे से महात्मा गांधी पार्क की ओर जाने वाली सड़क को अतिक्रमणकारियों ने पूरी तरह से घेर रखा है। वर्ष 1980-90 के दशक में कासगंज-बिसौली को आने जाने वाली निजी बसें मुख्य बाजार से ही होकर गुजरती थी, लेकिन नगर पालिका परिषद प्रशासन की उदासीनता के चलते दुकानदारों ने सड़क को अपने कब्जे में ले लिया। आज स्थिति यह है कि अतिक्रमण के कारण हर किसी को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। पुलिस चौकी से लेकर बंबा चौराहे तक अतिक्रमण के कारण दिन में कई बार जाम लगता है। कमोवेश यही स्थिति बंबा चौराहे से खैरी बस स्टैंड को जाने वाली सड़क की है। यहां पर भी दुकानदारों ने सड़क पर अस्थाई रूप से अतिक्रमण कर रखा है। बंबा चौराहे से पुरानी सब्जी मंडी को जाने वाली सड़क भी अतिक्रमण से अछूती नहीं है।
विज्ञापन
इधर, ईओ वेदप्रकाश यादव ने बताया कि नगर में शीघ्र अतिक्रमण को लेकर वीडियो ग्राफी के माध्यम से सर्वे कराया जाएगा। ताकि अतिक्रमण को सही से चिह्ति किया जा सके। जहां भी अतिक्रमण देखने में आएगा संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।