फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bilsi, Islamnagar State Highway will be widened at a cost of Rs. 92.62 crore.

Budaun News: 92.62 करोड़ की लागत से चौड़ा होगा बिल्सी, इस्लामनगर राज्यमार्ग

Sat, 18 Oct 2025 02:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Bilsi, Islamnagar State Highway will be widened at a cost of Rs. 92.62 crore.
बिल्सी इस्लामनगर मार्ग। संवाद
बदायूं। जिले के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। राज्यमार्ग संख्या-51 को अब चौड़ा, सुंदर और मजबूत बनाया जाएगा। यह सड़क बिल्सी से इस्लामनगर तक लगभग 35 किलोमीटर लंबी है, जिसे करीब 92.62 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया जाएगा। इस परियोजना को लेकर लोक निर्माण विभाग ने विस्तृत कार्य योजना तैयार कर शासन को भेज दी है। इसकी स्वीकृति भी शासन से मिल चुकी है। अब जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

यह सड़क क्षेत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसी मार्ग से होकर दिल्ली, बिजनौर, संभल, गढ़ गजरौला और हापुड़ की दिशा में मुख्य संपर्क स्थापित होता है। क्षेत्र की जनता इस सड़क की चौड़ीकरण और मरम्मत की मांग कर रही थी।
विज्ञापन

सड़क के चौड़ीकरण से न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि व्यापारिक गतिविधियों को भी नई रफ्तार मिलेगी। किसानों को अपने उत्पादों को मंडियों तक पहुंचाने में आसानी होगी और स्थानीय लोगों को भी रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के अनुसार, परियोजना के तहत सड़क को दो लेन मानक चौड़ाई के साथ तैयार किया जाएगा, जिसमें जलनिकासी, सड़क किनारे सुरक्षा दीवारें, और संकेतक बोर्ड लगाए जाएंगे। साथ ही गुणवत्ता मानकों का विशेष ध्यान रखा जाएगा ताकि सड़क लंबे समय तक टिकाऊ रहे।
क्षेत्रीय जनता ने इस निर्णय पर खुशी जताते हुए विधायक हरीश शाक्य का आभार व्यक्त किया है। लोगों का कहना है कि इस मार्ग के चौड़ीकरण से न केवल आवागमन में सुधार होगा, बल्कि आसपास के गांवों की आर्थिक व सामाजिक प्रगति में भी तेजी आएगी।


आवागमन की होगी बेहतर सुविधा
बिल्सी, इस्लामनगर मार्ग के चौड़ीकरण का काम होना है। इसके लिए प्रयास किया था जिसमें सफलता मिली है। करीब 35 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के निर्माण में करीब 92.62 करोड़ का खर्च आएगा। इस सड़क के बनने से लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिल सकेगी। - हरीश शाक्य, विधायक बिल्सी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed