{"_id":"686046f0f33575a39f09c4a1","slug":"bike-thief-snatched-rifle-from-constable-and-fired-injured-in-encounter-badaun-news-c-123-1-bdn1011-142012-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सिपाही से रायफल छीनकर की फायरिंग, मुठभेड़ में बाइक चोर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सिपाही से रायफल छीनकर की फायरिंग, मुठभेड़ में बाइक चोर घायल
विज्ञापन
अलापुर। कस्बा ककराला में मजार के पास शुक्रवार देर रात चोरी की बाइकें बरामद कराने जा रहे चोर ने कांस्टेबल से रायफल छीनकर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दाहिने पैर में गोली लगने से चोर घायल हो गया। चोर के खिलाफ अलापुर समेत अन्य थानों में नौ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
एसएसपी डॉ. ब्रजेश सिंह ने बताया कि अलापुर पुलिस ने ककराला कस्बा के वार्ड 12 निवासी आरिफ पुत्र सद्दाम को उघैनी रोड से शुक्रवार शाम को गिरफ्तार किया था। पुलिस की पूछताछ में आरिफ ने बताया कि उसने अपने साथी फजर अली के साथ तीन जून को मई बूचन गांव में एक घर में चोरी की थी। इसके अलावा उसने दो बाइकें भी चोरी थी। चोरी की दोनों बाइकें ककराला में अलापुर रोड पर मजार के पास झाड़ियों में छिपाकर रखी हैं। पुलिस टीम उसकी निशानदेही पर दोनों बाइकें बरामद करने उसे मजार के पास ले गई। इसी बीच आरिफ ने कांस्टेबल सोबित कुमार की राइफल छीनकर फायरिंग शुरू कर दी। रायफल की छीनाझपटी में कांस्टेबल घायल हो गया। ककराला चौकी प्रभारी ने पुलिस टीम के बचाव में जवाबी फायरिंग की। इससे आरिफ के दाहिने पैर में गोली लग गई। आरिफ घायल होकर जमीन पर गिर गया। पुलिस ने उसके पास से चोरी की दो बाइकें, तमंचा व दस हजार रुपये की नकदी बरामद की हैं। पुलिस ने जिला अस्पताल में आरिफ का प्राथमिक इलाज कराया। शनिवार को उसे जेल भेज दिया है।
फजर अली की तलाश में जुटी पुलिस
आरिफ ने बताया कि उसने अपने साथी जफर अली के साथ मई बूचन गांव में एक घर में चोरी की थी। वह अपने साथी के साथ मिलकर कई बाइकें चोरी कर चुका हैं। इसके अलावा उसके गिरोह में अन्य चोर भी है। उनके नाम उसने नहीं बताए। पुलिस फजर अली की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि आरिफ पर पहले से एनडीपीएस, चोरी समेत नौ मुकदमे दर्ज हैं। अब नया मुकदमा पुलिस टीम पर जानलेवा हमला व चोरी का दर्ज किया गया है।