{"_id":"667ca416797931c73f071c19","slug":"bike-riding-miscreants-kidnapped-the-boy-badaun-news-c-123-1-sbly1004-121239-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बाइक सवार बदमाशों ने किया बालक का अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बाइक सवार बदमाशों ने किया बालक का अपहरण
विज्ञापन
जरीफनगर थाने के बाहर खड़े अपहरत बालक संजय के परिजन। संवाद
दहगवां/जरीफनगर (बदायूं)। जरीफनगर थाना क्षेत्र के ग्राम समसपुर मलिकपुर फत्ता के नजदीक पुल से बुधवार दोपहर एक पांच साल के बालक का दिनदहाड़े अपहरण हो गया। बाइक सवार दो बदमाश उसे उठाकर ले गए। साथी बच्चों ने जब परिवार वालों को सूचना दी तो थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। बाद में एसओजी टीम भी पहुंच गई। देर रात तक बालक की तलाश चलती रही, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।
ग्राम समसपुर मलिकपुर फत्ता निवासी महाराम मजदूरी और खेतीबाड़ी करने वाले व्यक्ति हैं। वह बुधवार सुबह मजदूरी पर बेलदारी करने गए थे। बुधवार दोपहर उनका बेटा संजय (5) अपने बड़े भाई सतीश, जितेंद्र और पड़ोस के दो बच्चों के साथ खेत पर धान की पौध देखने गया था। सभी बच्चे खेल-खेल में गांव के नजदीक पुल पर चले गए। दोपहर करीब दो बजे सभी बच्चे पुल पर खेल रहे थे। उसी दौरान बाइक पर सवार दो लोग आए।
उन्होंने सतीश और जितेंद्र आदि को 50 रुपये का नोट निकालकर दिया। उनसे कहा कि वह गांव में परचून की दुकान से नमकीन और प्लास्टिक का गिलास ले आएं। उन बाइक सवार बदमाशों ने संजय को अपने पास ही रोक लिया और अन्य बच्चों को दुकान पर भेज दिया। करीब 15-20 मिनट बाद बच्चे लौटकर पुल पर पहुंचे तो वहां बाइक सवार नहीं थे और न ही संजय था।
विज्ञापन
इसके बारे में नौ वर्षीय सतीश और सात वर्षीय जितेंद्र ने घर आकर अपने परिवार वालों को बताया, तो उन्होंने तुरंत थाना पुलिस को सूचना दी। एसओ रविकरन सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तत्काल एसओजी भी बुला ली। बताते हैं कि बाइक सवारों के फुटेज मिले हैं। पुलिस उसके आधार पर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली है।
परिवार वाले जता रहे रंजिश में अपहरण का अनुमान, दो लोगों से पूछताछ
बालक के पिता महाराम का कहना है कि उनकी पुरानी रंजिश चल रही है। इसमें भी उनके बालक का अपहरण हो सकता है। पुलिस ने उनके कहने पर दो लोगों को बुलाकर थाने में पूछताछ शुरू कर दी है।
इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। बालक और बदमाशों की तलाश में पुलिस टीमें लगा दी गईं हैं। उनकी लगातार खोजबीन चल रही है। जल्द ही पुलिस को कामयाबी मिल जाएगी।- आलोक प्रियदर्शी, एसएसपी