फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bike riding couple died after being hit by vehicle on the highway in Budaun

बदायूं में दर्दनाक हादसा: हाईवे पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत, बेटी के घर जा रहे थे दोनों

Wed, 14 Aug 2024 03:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Wed, 14 Aug 2024 03:27 AM IST
सार

बदायूं के मुजरिया थाना क्षेत्र में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। कछला-शाहबाद हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दंपती को चपेट में ले लिया। जिससे दंपती की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Bike riding couple died after being hit by vehicle on the highway in Budaun
घटनास्थल पर जांच करती मुजरिया थाने की पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

बदायूं के मुजरिया थाना क्षेत्र में कछला-शाहबाद हाईवे पर मुजरिया क्षेत्र के गांव मिश्रीपुर मुकईया के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत हो गई। दंपती अपनी पुत्री के यहां कोल्हाई गांव जा रहे थे। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन

 
कुंवरगांव क्षेत्र के गांव कसैर पनौटा निवासी चिंरौजी लाल (50) पत्नी नत्थो देवी (47) के साथ मंगलवार शाम करीब पांच बजे बाइक से मुजरिया के कौल्हाई गांव में अपनी पुत्री के यहां जा रहे थे। कछला-शाहबाद हाईवे पर गांव मिश्रीपुर मुकईया के पास से गुजरते समय तेज रफ्तार वाहन की बाइक से टक्कर हो गई। चिंरौजी लाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी नत्थो देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। 
विज्ञापन


राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर नत्थो देवी को अस्पताल भिजवाया, लेकिन लेकिन रास्ते में उन्होंने भी दम तोड़ दिया।  पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  घटना सूचना मिलते ही  परिवार में कोहराम मच गया है। टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं चल सका था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीमार गर्भवती बेटी को देखने जा रहे थे दंपती
दंपती चिरौंजीलाल और उनकी पत्नी नत्थो देवी अपनी बीमार बेटी को देखने जा रहे थे। बेटी भी मां-बाप के आने का इंतजार देख रही थी। लेकिन, उसे भी क्या पता था कि आज उसके माता-पिता हमेशा के लिए उससे दूर हो जाएंगे। 

ग्राम कसेर पनौटा निवासी चिरौंजीलाल की बेटी नन्ही  की शादी करीब डेढ़ साल पहले मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव कौल्हाई में विशाल से हुई थी। नन्हीं गर्भवती है और करीब 10-12 दिन से बीमार चल रही है। बेटी के बीमार होने की खबर पर दंपती उसे देखने मंगलवार की शाम को बाइक से जा रहे थे।  लेकिन रास्ते में उनकी जान चली गई। 

दिल्ली में रहते हैं दंपती के बेटे 
चिरौंजी लाल के चार बेटी और चार बेटे हैं। चारों बेटे दिल्ली में रहकर एक नौकरी करते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि बेटों को दंपती की मौत की सूचना नहीं दी गई। माता-पिता के सड़क हादसे में घायल होने की बात बताई गई। चारों बेटे दिल्ली से रवाना हो गए हैं। बुधवार सुबह तक यहां पहुंच पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed